फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl was strangled to death late at night in banda, a report was filed on the unknown

Banda Murder: युवती की देर रात गला रेतकर हत्या, सुबह बिस्तर पर मिली खून से लथपथ लाश, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 15 Dec 2022 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 15 Dec 2022 02:16 PM IST
सार

बबेरू कोतवाली क्षेत्र में देर रात घर में सो रही 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा, तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
The girl was strangled to death late at night in banda, a report was filed on the unknown
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में एक युवती की अज्ञात लोगों के द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में मुन्ना प्रसाद कुरील की 20 वर्षीय पुत्री भोला देवी की बुधवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ राकेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सुबह उठकर परिजनों को हुई जानकारी
युवती भोला देवी (20) पुत्री मुन्ना प्रसाद कुरील अपने घर में अलग कमरे में सोई थी। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सोए थे। देर रात में कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और घटना को अंजाम दिया। सुबह परिजन उठे, तो कमरे में खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
मौके पर डॉग स्कवॉड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। घर के आसपास जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन बहनें और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गला रेतकर हत्या की गई है। जांच की जा रही है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed