फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The girl hanged herself after being scolded by her grandmother

नानी के डांटने पर युवती ने फांसी लगा जान दी

Sun, 04 Jul 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
The girl hanged herself after being scolded by her grandmother
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिथरा रामपुर गांव में ननिहाल में रह रही युवती ने नानी के डांटने से क्षुब्ध होकर छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिथरा रामपुर गांव निवासी उदमेद सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री किशोरी की शादी भंदेमऊ गांव, मंगलपुर निवासी तिपरेंद्र बंजारा से हुई थी। लेकिन नातिन को जन्म देने के बाद बेटी की मौत हो गई। बेटी किशोरी की मौत के बाद वक्त ही वह नातिन लवली (18) को ननिहाल लेकर आ गए थे। शनिवार को किसी बात पर उसकी नानी रामबेटी ने डांट दिया था।
विज्ञापन

जिससे वह नाराज हो गई थी। जब घर के लोग दरवाजे बैठे थे उसी समय लवली ने घर के अंदर छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। जब उसकी नानी घर के अंदर गई तो उसे लटकता हुआ देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर मुहल्ले के लोग पहुंचे और नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी किसी की सूचना पर अमरौधा चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मृतक युवती के पिता को फोन कर बुलाया। पिता ने बेटी के आत्महत्या किए जाने की बात कहकर बताया कि शादी तय हो चुकी थी। दो माह बाद विवाह होना था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नातिन की मौत पर नानी और नाना व परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed