फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The girl had come to hang out with a friend in Chitrakoot, became victim of the brutality of five youths

Chitrakoot Crime: दोस्त के साथ घूमने आई थी किशोरी, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 01:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 May 2023 01:35 PM IST
सार

Chitrakoot News: नयागांव थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। शनिवार तड़के सुबह चार बजे पुलिस को जानकारी हुई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
The girl had come to hang out with a friend in Chitrakoot, became victim of the brutality of five youths
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में नयागांव थाना क्षेत्र के भरत घाट के पास नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। जानकारी के नयागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने नाबालिग दोस्त के साथ चित्रकूट घूमने आई थी।

विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को रामघाट से होते हुए, जब वह भरत घाट की ओर पहुंची। वहां पर पांच युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर एक स्थान पर ले गए। उसके साथ मौजूद दोस्त किशोर को एक युवक दूसरे स्थान पर ले गया। किशोरी के अनुसार उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन

यह सब घाट में नाव चलाने वाले नाविक हैं। देर रात तक हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को सुबह चार बजे मिली। सीओ चित्रकूट आशीष जैन ने बताया कि मौके पर तत्काल पुलिस टीम पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द अदालत में करेंगे पेश
किशोरी के साथ आया नाबालिग दोस्त पुलिस के पास है। इस घटना में शामिल युवकों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed