{"_id":"657361c07b7a7b53eb0b75fa","slug":"the-girl-committed-suicide-by-hanging-her-saree-kanpur-news-c-220-1-akb1004-6186-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवती ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवती ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान
Sat, 09 Dec 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के नारायणपुर में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मां की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नारायणपुर निवासी स्वर्गीय सुघर सिंह की बेटी बसंती (18) का शव शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। गांव के दुकान से राशन लेकर पहुंची छोटी बहन सोनम ने बसंती का शव फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। इस पर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। जानकारी पर खेत गई मां गुड्डी देवी भी दौड़ कर पहुंची। बेटी का शव देख वह अचेत हो गई। परिजन रोते बिलखते नजर आए। घटना की जानकारी पर गजनेर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की मां से जानकारी ली। परिजन घटना के कारणों की जानकारी नहीं दे सके। गुड्डी ने बताया कि बेटा रामकिशोर स्कूल गया था। बेटी सोनम राशन दुकान से राशन लेने गई थी। घटना के समय बेटी अकेली थी। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।