फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The ganga cross the warning point on Barrage

बैराज पर चेतावनी बिंदु पार कर गई गंगा

Sat, 23 Jul 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
The ganga cross the warning point on Barrage
बैराज पर शिकार के पीछे शिकारी - फोटो : amarujala
 बैराज में शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार करते हुए 113.34 मीटर पहुंच गया। खतरे का निशान 114 मीटर है। बैराज से जाजमऊ की तरफ भी गंगा का जलस्तर लगातार दूसरे दिन 55 सेंटीमीटर से ज्यादा बढ़ गया। ऐसी बढ़ोतरी होती रही तो तीन-चार दिन में खतरे का निशान पार होनेे और कटरी के गांव डूबने की आशंका है। इससे कटरी के वाशिंदों की चिंता बढ़ गई है। कटरी में 24 घंटे नजर रखने के साथ ही जिला प्रशासन ने चार बाढ़ चौकियां बना दी हैं।
विज्ञापन



केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में नरौरा से 1,36,906 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी तरह हरिद्वार से 48,336 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इन दोनों स्थानों से ज्यादा पानी छोड़े जाने और उत्तराखंड में तेज बारिश से गंगा के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बैराज (अपस्ट्रीम-बैराज से बिठूर वाला हिस्सा) में गंगा का जलस्तर 113.34 मीटर पहुंच गया, जबकि 21 जुलाई को यह 112.95 मीटर था। इसी तरह बैराज से जाजमऊ की तरफ (डाउन स्ट्रीम) में गंगा का जलस्तर 21 जुलाई के  स्तर 111.58 से बढ़कर शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे 111.94 मीटर हो गया। शाम को यह 112 मीटर के पैमाने को भी पार कर गया। कटरी के गांव देवनीपुरवा के नजदीक तक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्लागंज कर्बला में घुसा पानी
शुक्लागंज (ब्यूरो)। गंगाघाट में शुक्रवार को गंगा चेतावनी बिंदु क्रास करते हुए खतरे की निशान की ओर अग्रसर है। गंगा का चेतावनी बिंदु 112 मीटर है जिसे गंगा ने पार कर लिया है जबकि खतरे का निशान 113 मीटर है। कर्बला में गंगा का पानी घुस गया है जिससे लोग पलायन करने को मजबूर होने लगे है। मोहल्ले के करीब डेढ़ सौ घर जलमग्न हो गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई तैयारी नहीं की गई है नगर के बाढ़ केन्द्र पर ताला लटक रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed