{"_id":"67e9a1a63a95a4e3fe00dee6","slug":"the-fraudsters-who-cheated-in-the-name-of-getting-jobs-abroad-were-connected-to-the-city-a-girl-from-chamanganj-used-to-work-as-a-telecaller-in-the-gang-kanpur-news-c-362-1-ka11002-121411-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वालों के तार शहर से जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वालों के तार शहर से जुड़े
विज्ञापन
कानपुर। दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर दो फर्जी कंपनियों ने एक युवक को फंसा लिया। पीड़ित से ईमेल के माध्यम से दस्तावेज मंगाए। सत्यापन के नाम पर 28,600 रुपये भी ले लिए। जब काफी समय बाद नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूल रूप से पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा रोड के गोकलनगर निवासी विकास शर्मा वर्तमान में चकेरी में रहते हैं। उनके मुताबिक कुछ समय से वह नौकरी की तलाश में थे। फरवरी 2025 में इलाइट ग्लोबल कैरियर्स वेबसाइट पर नौकरी का विज्ञापन देखा। दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल की तो बंद निकला। 14 फरवरी को इलाइट ग्लोबल से कॉल आया। कॉलर ने कहा कि वह दुबई में नौकरी लगवा सकते हैं। टेक्स्ट संदेश के माध्यम से ईमेल भेजने की बात कही। साथ ही ई-मेल में उनको अपने पासपोर्ट और रिज्यूम समेत अपने दस्तावेज भेजने को कहा।
19 फरवरी को दिए नंबरों पर कॉल किया तो बताया कि कुछ दिनों के भीतर उनकी कंपनी के एचआर विभाग से कॉल आएगा। एक मार्च को फिर कॉल आया। फिर 4 मार्च को स्मृति ने एक ईमेल भेजा। इसमें रिवोली ग्रुप दुबई से इंटरव्यू के लिए आने की बात कही। दोपहर 3:30 बजे कॉल आई। 20 मिनट तक साक्षात्कार हुआ। इसके बाद दो दिन कान्फर्मेशन होने की बात कही। 7 मार्च को उसी नंबर फोन आया और बताया गया कि उनकी नौकरी लग गई है। 10 मार्च को रिवोली ग्रुप दुबई की ईमेल और फोन कॉल से दस्तावेजों को सत्यापित करने का निर्देश दिया। बताया गया कि डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के लिए कंपनी के खाते में 28,600 रुपये जमा करवाने पड़ेंगे। जब उन्हें कुछ संदेह हुआ तो गुरुग्राम में दिए गए पते का दौरा किया, लेकिन वहां कोई कार्यालय नहीं था। इसके बाद स्मृति ने बताया कि उनका कार्यालय गुरुग्राम से कानपुर शिफ्ट हो गया है। साइबर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धोखाधड़ी, जाली दस्तावेजों को तैयार करना और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कॉल करने वाली युवती हिरासत में
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कॉल करने वाली युवती की शिनाख्त कर उसे हिरासत में ले लिया है। माना जा रहा है कि पुलिस चंद दिनों में मामले का खुलासा कर सकती है।