फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The focus was on heart and respiratory problems, and the pain in the arm was ignored.

Kanpur News: दिल और सांस की समस्या पर रहा ध्यान, हाथ का दर्द किया नजरअंदाज

Tue, 26 May 2026 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The focus was on heart and respiratory problems, and the pain in the arm was ignored.
कानपुर। कृष्णा और पारस हॉस्पिटल में निर्मला देवी की दिल व सांस की समस्या पर ध्यान दिया गया लेकिन उनके हाथ के दर्द को नजरअंदाज कर दिया। डॉक्टरों व स्टाफ की लापरवाही से उनके हाथ की कोशिकाएं और ऊतक खत्म होते चले गए। आखिर में उनके हाथ को काटना पड़ा। यह जानकारी सीएमओ की गठित छह सदस्यीय डॉक्टरों की टीम की जांच रिपोर्ट से सामने आई है। रविवार देर रात सीएमओ ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल को रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार, आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी को सांस लेने में बेहद तकलीफ थी। यह समस्या उनके दिल के 25 प्रतिशत कार्य करने की वजह से थी। उनकी स्थिति गंभीर थी, जिसके लिए कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उन्हें 13 मई को आईसीयू में दाखिल किया। कुछ इंजेक्शन, दवाओं और ऑक्सीजन से उन्हें राहत मिल गई, जबकि ऑक्सीजन व रक्त की सप्लाई न होने से उनके दाहिने हाथ में कंपार्टमेंट सिंड्रोम हो गया। खून व ऑक्सीजन कलाई के आगे बढ़ ही नहीं रहा था। निर्मला देवी ने बेटे विकास सिंह को हाथ में दर्द की जानकारी दी थी। उन्होंने भी डॉक्टर से बातचीत की जिस पर सर्जन को दिखाने के बजाय निर्मला देवी के हाथ में लगे विगो को हटा दिया गया। सूजन कम करने के लिए किसी तरह की क्रीम लगाई गई। दूसरे दिन हाथ में दर्द व सूजन और बढ़ गई। विकास सिंह ने अपनी मां को 13 मई की शाम 6:17 बजे कृष्णा में भर्ती कराया था। वह 14 मई को मां को शाम 6:15 बजे अस्पताल से लेकर निकल गए। यहां से वह रात 8:41 बजे पारस हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में सांस व दिल के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। हाथ में दर्द की दिक्कत बताने पर 15 मई की शाम लगभग पांच बजे सर्जन को बुलाया गया। उन्होंने हाथ में संक्रमण होने की आशंका पर कुछ जांचें कराई। कोशिकाएं और ऊतक कलाई से ऊपर के हिस्से को प्रभावित कर रहे थे। डॉक्टरों की टीम ने हाथ की स्थिति देखी और उसे जरूरी समझकर अलग कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed