फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The female prisoner escaped by dodging the police, was admitted to the jail hospital two days ago

Unnao: महिला बंदी पुलिस को चकमा देकर भागी, दो दिन पहले जेल अस्पताल में हुई थी भर्ती, पति की हत्या में है नामजद

Fri, 08 Sep 2023 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Sep 2023 12:59 PM IST
सार

Unnao Crime: जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव ने बताया कि जिला अस्पताल से महिला बंदी भागी है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
The female prisoner escaped by dodging the police, was admitted to the jail hospital two days ago
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिला अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती हुई महिला बंदी सुरक्षा में लगे जेल कर्मियों को चकमा देकर भाग निकली। वह पति की हत्या में बंद है। महिला की तलाश के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं। बारसगवर थाना क्षेत्र के रामननखेड़ा में साल 2015 में चंद्रपाल की उसकी ही पत्नी अनीता (28) ने हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

पति की हत्या में उसे जेल हुई थी तब से वह सजा काट रही है। छह सितंबर को पेट में दर्द और उल्टी शुरू होने पर उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसकी सुरक्षा में जेल वार्डन राजेंद्र प्रसाद और महिला कांस्टेबल प्रियंका की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह अनीता लघुशंका के बहाने गई और वापस नहीं आई।
विज्ञापन

उसकी काफी देर तक तलाश के बाद, जब कहीं पता ना चला तो जेल वार्डन ने अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस गिरफ्तारी के लिए गांव और दूसरी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  जेल अधीक्षक राम शिरोमणि यादव ने बताया कि जिला अस्पताल से महिला बंदी भागी है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed