फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The feat of a novice car driver girl in Kanpur, the car climbed on the bikes parked in the parking lot

ये है असली हैवी ड्राइवर: कानपुर में नौसिखिया युवती की डेंजर ड्राइविंग, पार्किंग में खड़ी बाइकों पर चढ़ा दी कार

Wed, 10 May 2023 12:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 10 May 2023 12:22 PM IST
सार

Kanpur News: गुमटी थाना क्षेत्र में एक नौसिखिया कार चालक युवती से हादसा हो गया। दरअसल, युवती ने पार्किंग में खड़ी बाइकों पर ही कार चढ़ा दी। इसके बाद बाइक मालिकों और लोगों ने युवती को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
The feat of a novice car driver girl in Kanpur, the car climbed on the bikes parked in the parking lot
बाइकों पर चढ़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नौसिखिया चालक युवती कार को नियंत्रित नहीं कर सकी, जिसके कारण वो हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान कार पार्किंग में खड़ी बाइकों पर चढ़ गई। मामला गुमटी मुख्य बाजार क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवती ने पार्किंग में खड़ी बाइकों के ऊपर कार चढ़ा दी।

विज्ञापन

इससे बाजार में भगदड़ मच गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। युवती ने जैसे-तैसे कार से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। इसके बाद बाइक मालिकों और दुकानदारों ने युवती का घेराव करके हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआवजा देने की बात कहकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि गुमटी बाजार में डिवाइडर के किनारे पार्किंग में कई सारी बाइकें खड़ी थीं। देर शाम एक युवती ने कार पार्क करते समय तेज रफ्तार में बैक कर दी। इससे कार बाइकों के ऊपर चढ़ गई। इससे करीब चार से छह दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती बोली- अभी वह ड्राइविंग एक्सपर्ट नहीं है
वहीं, युवती ने बताया कि अभी वह कार चलाने में माहिर नहीं है। इसके चलते हादसा हो गया। इसके साथ ही युवती ने ही फजलगंज थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई। इसके बाद दोनों पक्ष ने आपस में समझौता कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed