Hamirpur: चोरी का खुलासा न होने अनशन पर बैठा था परिवार, मां की हालत बिगड़ी…बेटे बोला- कोतवाली पुलिस जिम्मेदार
Hamirpur News: सीओ राजेश कमल ने बताया कि मुकदमे के वादी के द्वारा यमुना पुल पर जाकर कूदने व जाम लगाने का प्रयास किया गया। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली सदर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर वादी को समझा बुझाकर मुकदमे की प्रगति से अवगत कराया गया। उसे वापस उसके घर को सकुशल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विस्तार
हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित कांशीराम कॉलोनी में करीब ढाई माह पूर्व हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुलासे को लेकर पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट के गोल चबूतरे परिवार धरना दे रहा है। पीड़ित की पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके बेटे ने यमुना नदी के तट की कोठी में वीडियो बनाकर पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए वायरल कर दिया है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी योगेश कुमार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 13 मई की रात उसके घर में चोरी हो गई। जिसमें जेवरात व 50 हजार रुपये नकदी चोरी हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में हीला हवाली की जाती रही। इससे वह सोमवार पीड़ित विजय उसकी पत्नी विजयलता, बेटा योगेश परिवार समेत अनशन में बैठने को विवश हो गए।
इसके बाद पुलिस ने 22 जुलाई को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार सुबह सात व नौ बजे अलग-अलग नंबरों से उसके मोबाइल पर फोन आया। इसमें कोतवाली से बोलने व खर्चा पानी की व्यवस्था करने पर सामान मिल जाने की बात कही गई। वहीं, परिवार गोल चबूतरे में धरना दे रहा था। इसमें बुधवार देररात विजय की पत्नी की हालत बिगड़ गई।
बेटे का बोला- हमारी मौत का जिम्मेदार पूरी कोतवाली पुलिस है
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बेटे योगेश का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहा कि हम यमुना पुल में बैठ हैं…हमारी मौत का जिम्मेदार पूरी कोतवाली पुलिस है। तीन महीने हो गए कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शाहजहां अली सर बोल रहे हैं कि पैसे दो तब सुनवाई करेंगे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
सीओ बोले- जल्द किया जाएगा खुलासा
सीओ राजेश कमल ने बताया कि मुकदमे के वादी के द्वारा यमुना पुल पर जाकर कूदने व जाम लगाने का प्रयास किया गया। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली सदर पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर वादी को समझा बुझाकर मुकदमे की प्रगति से अवगत कराया गया। उसे वापस उसके घर को सकुशल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।