फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The family members created a ruckus for seven hours by placing the body at the factory gate demanding compensation.

Kanpur News: मुआवजे की मांग को लेकर परिजन ने फैक्टरी गेट पर शव रखकर सात घंटे किया हंगामा

Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 31 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The family members created a ruckus for seven hours by placing the body at the factory gate demanding compensation.
रनियां। करवाचौथ के दिन बृहस्पतिवार को चिराना स्थित फैक्टरी में बॉयलर के गड्ढे में गिरने से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह परिजन ने मुआवजे की मांग करते हुए फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा कर दिया। पूर्व सांसद ने फैक्टरी प्रबंधन व परिजन के बीच बात कर करवाने के साथ मुआवजा दिलवाया तो सात घंटे बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन

चिराना सुभाष नगर निवासी सत्येंद्र कुमार राठौर 35 पुत्र श्रीराम राठौर का शव लेकर पत्नी रोशनी व परिजन शुक्रवार सुबह आठ बजे खाद्य तेल फैक्टरी लेकर पहुंचे। परिजन ने गेट पर शव रखकर मुआवजा की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने नाराज परिजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने। इधर घटना की जानकारी पर पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी भी मौके पर आ गए। उन्होंने परिजन को ढांढस बंधाने के साथ उनकी बात फैक्टरी प्रबंधन से करवाई।
विज्ञापन

फैक्टरी प्रबंधन की ओर से मुआवजा दिए जाने पर परिजन शांत हो गए। दोपहर तीन बजे के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि बृहस्पतिवार को बॉयलर के आसपास सफाई करवाने के दौरान पैर फिसल जाने सत्येंद्र बॉयलर के गड्ढे में गिर ए थे। फैक्टरी प्रबंधन की ओर से उनको इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया था। वहां उनकी मौत हो गई थी। फैक्टरी मालिक रमेश गुप्ता ने बताया कि पांच-पांच लाख रुपये की चेक बेटियों और चार लाख की चेक पत्नी के नाम दी गई है। वहीं, एक लाख रुपये नकद दिए गए हैं। थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed