फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The elder stabbed the younger brother in the chest, he was fighting with the mother over partition

UP: बड़े ने छोटे भाई के सीने में घोपा चाकू...मौत, बंटवारे को लेकर मां से कर रहा था मारपीट, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 08 May 2024 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 May 2024 03:24 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रूरा थाना क्षेत्र में बंटवारे को लेकर मां से बड़ा बेटा मारपीट कर रहा था। इस दौरान छोटा बेटा बीच बचाव करने गया था। इस पर बड़े ने छोटे के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
The elder stabbed the younger brother in the chest, he was fighting with the mother over partition
मृतक की फाइल फोटो, रोते-बिलखते परिजन और पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के जिनई गढ़ेवा में बंटवारे को लेकर मां के साथ मारपीट का विरोध कर बीच बचाव करने पर बड़े भाई से छोटे भाई के सीने में चाकू घोप दिया। खून से लथपथ युवक को परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बड़ा भाई मौके से भाग निकला। जिनई गढ़ेवा निवासी बादामी देवी के तीन बेटों में रमाशंकर (26) सबसे छोटा था।

विज्ञापन

मझले बेटे गिरजाशंकर ने पुलिस को बताया कि बंटवारे को लेकर मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे बड़ा भाई उमाशंकर मां के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट होती देख छोटे भाई रमाशंकर ने विरोध जताकर बीच बचाव किया तो गुस्से में बड़े भाई ने अपनी पैंट की जेब से चाकू निकालकर छोटे भाई के सीने में घोप दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुन ग्रामीणों के आ जाने पर बड़ा भाई मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

दो टीमें आसपास के गांवों में दे रहीं हैं दबिश
सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि गिरजाशंकर की तहरीर पर हत्या व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दो टीमें आसपास के गांवों में दबिश दे रहीं हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। छोटे भाई की मौत की जानकारी पर मझला भाई गिरजाशंकर अस्पताल में फफक कर रो पड़ा।

छोटे भाइयों के नाम खरीदी जमीन गुजरी नागवार
भाई गिरजाशंकर को पुलिस कर्मियों ने ढांढस बंधाया। उसने बताया कि मां ने पहले उमाशंकर के नाम दो बीघा जमीन खरीदी थी। कुछ समय पहले उसके व रमाशंकर के नाम कुल सवा दो बीघा जमीन खरीदने से नाराज बड़ा भाई आए दिन मां से झगड़ा करता था। मंगलवार को वह और रमाशंकर घर से 200 मीटर दूर के खेत में पानी लगाए थे। इसी बीच गांव के लोगों ने बताया कि उमाशंकर मां के साथ झगड़ा कर रहा है। इस पर वह दोनों दौड़कर घर पहुंचे थे।

विज्ञापन

कपूत खा गया सपूत को
रमाशंकर की हत्या पर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने स्वार्थ के पीछे सगे भाई की हत्या की निंदा करते हुए रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बताई। वहीं मां बादामी देवी दहाड़ें मार- मार कर स्वयं को कोसती रही। बोली कि उमाशंकर नशे का आदि था। कपूत ने उसका सपूत छीन लिया। मारपीट की जानकारी पर घर आए बेटों को बचाने के लिए न पुकारती, तो आज उसका सपूत जिंदा होता।

बेटी को अफसर बनाना चाहता था रमाशंकर
पति की हत्या पर पत्नी कीर्ति बेसुध हो गई। डेढ़ साल की मासूम बेटी को गोद में बिलखती रही। बोली कि पति नोएडा में रहकर सिलाई का काम करते थे। गेहूं की फसल की कटाई मड़ाई के लिए भाई गिरजाशंकर की मदद करने के लिए घर पर रुक गए थे। वह बेटी को पढ़ा लिखा कर अफसर बनाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed