फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dust guard or army of robbers

गार्ड की गारद या लुटेरों की फौज

Wed, 03 Feb 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
The dust guard or army of robbers

शहर में हाल में हुई लूट की वारदातों में सिक्योरिटी गार्डों के शामिल होने का मामला प्रकाश में आया है। एसटीएफ सिपाही के साथ लूट करने वाले दो गार्ड जिस कंपनी के थे उसकी कंपनी से जुड़े एक गार्ड को कल्याणपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को धर दबोचा।

विज्ञापन


पुलिस के सामने पकड़े गए आरोपी ने लूट की बात कबूली है। वहीं सिक्योरिटी कंपनी का कहना है कि इन गार्डों का सत्यापन तो खुद पुलिस ने किया है। इस खुलासे के बाद एसएसपी ने सभी सिक्योरिटी कंपनी के गार्डों के सत्यापन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कल्याणपुर थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी स्वरूपनगर निवासी नितिन चौहान और विनायकपुर निवासी राहुल कुशवाहा हैं। राहुल काकादेव नीरक्षीर चौराहे पर बैंक एटीएम का गार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने रविवार को शारदा नगर में डॉक्टर फहीम से मोबाइल लूट के प्रयास की घटना स्वीकार की है। डॉक्टर फहीम से लूट की कोशिश के दौरान राहुल की बाइक इस्तेमाल हुई थी।

बिरहाना रोड लूट में भी सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे
शनिवार को बिरहाना रोड में जीरा कारोबारी के ऑफिस से हुई लूट में एसटीएफ सिपाही के साथ वान्या सिक्योरिटी के दो गार्ड अभिमन्यु सिंह और सुरेंद्र कश्यप गिरफ्तार किए गए थे।

मंगलवार को गिरफ्तार राहुल भी वान्या सिक्योरिटी का गार्ड है। वान्या सिक्योरिटी के डायरेक्टर कर्नल किशन सिंह ने बताया कि नौकरी पर रखते समय सभी गार्डों का चरित्र सत्यापन होता है। पुलिस, एलआईयू जांच भी कराई जाती है। पुलिस जांच में हर तरह से सहयोग करेंगे।

सिक्योरिटी एजेंसियों का होगा सत्यापन- एसएसपी
लगातार दो घटनाओं में सिक्योरिटी एजेंसी के गार्डों का नाम आने के बाद एसएसपी शलभ माथुर ने शहर की सभी सिक्योरिटी एजेंसियों में काम करने वालों का चरित्र सत्यापन करवाने का आदेश दिया। सभी थानो में फर्द ‘अ’ और ‘ब’ रजिस्टर में सिक्योरिटी गार्डों की डिटेल अलग-अलग कालम में भरी जाएगी।

सरकारी योजना के नाम पर ठगी का आरोप
कानपुर साउथ।
सरकारी योजना से ऋण के झांसे में आकर दो दर्जन से ज्यादा महिलाएं ठगी का शिकार हो गईं। महिलाओं ने विधायक अजय कपूर से गुहार लगाकर जूही थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई होगी। संत रविदास नगर निवासी शारदा देवी, सुमित्रा देवी, शोभा पाल, पुष्पा, आरती, गायत्री, निर्मला समेत दो दर्जन महिलाएं गोविंद नगर स्थित विधायक अजय कपूर के यहां पहुंचीं।

आरोप लगाया कि महिला जागृति संस्था की संचालिका विनेता श्रीवास्तव और सुषमा देवी ने उन्हें सरकारी योजना से 45 हजार का ऋण दिलाने का झांसा देकर पांच-पांच हजार रुपये ऐंठ लिए। एसओ नीरज यादव का कहना है कि संस्था संचालिका समेत दोनों महिलाओं को थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई होगी।

लाखन के परिवार से थी रंजिश

कानपुर साउथ(ब्यूरो)। बिधनू के जगदीशपुर गांव निवासी लाखन की मौत हत्या थी या हादसा, इसका तो अभी खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस की पड़ताल में इतना जरूर सामने आया है कि लाखन के परिवार और बच्ची के परिवार के बीच रंजिश थी।

मालूम हो कि रविवार को बच्ची से छेडख़ानी के आरोप के बाद अगले दिन सोमवार को लाखन का शव रमईपुर हाईवे किनारे मिला था। लाखन के परिजनों ने बच्ची के पिता राजेंद्र और उनके परिवार के सदस्य शानू, कपिल, दिनेश और सत्तन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


कहीं ट्रक के सामने तो नहीं फेंका गयाः लाखन के करीबियों की मानें तो हत्या को हादसे का स्वरूप देने के लिए लाखन को तेज रफ्तार ट्रक के सामने फेंका भी जा सकता है। जिससे उसकी मौत हो गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed