फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The doctor did not come, girl died due to the bite of a poisonous insect

ये कैसे धरती के भगवान: आरजू-मिन्नतें करता रहा पिता, नहीं आए डॉक्टर, जहरीले कीड़े के काटने से बच्ची की मौत

Sat, 07 Aug 2021 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 07 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The doctor did not come, girl died due to the bite of a poisonous insect
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
महोबा के कस्बा कुलपहाड़ के गोविंदनगर में नौ वर्षीय बालिका की जहरीले कीड़े के काटने से हालत बिगड़ गई। पिता बेटी को लेकर सीएचसी पहुंचा, जहां डॉक्टर नहीं मिले। डॉक्टर के आवास पर पिता उन्हें बुलाने पहुंचा और आरजू-मिन्नतें करता रहा, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


डॉक्टर के न आने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एक इंजेक्शन लगाया और महोबा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई। पिता बृजेंद्र कपाड़िया ने एसडीएम सुथान अब्दुल्ला को बताया कि पुत्री रागिनी (9) चार अगस्त की दोपहर घर पर खेल रही थी।
विज्ञापन

तभी उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। जानकारी होने पर उसे सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। अस्पताल में उस समय एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद था। उसने तत्काल डॉक्टर को मोबाइल कर जानकारी दी लेकिन वह नहीं आए। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह स्वयं डॉक्टर के आवास पहुंचकर गिड़गिड़ाता रहा लेकिन डॉक्टर का दिल नहीं पसीजा।

तब कर्मचारी ने डॉक्टर से फोन पर बात कर इंजेक्शन लगाया और महोबा जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी बेटी की मौत हो गई। पीड़ित ने डीएम, महोबा व सीएमओ को पत्र भेजकर लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं सीएचसी कुलपहाड़ के प्रभारी अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने मामले में अनभिज्ञता जताई। सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने मामला संज्ञान न होने की बात कही। कहा कि शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed