फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The district is at number 11 in providing employment to women workers

Kanpur News: महिला श्रमिकों को रोजगार देने में जिला 11वें नंबर पर

Thu, 20 Mar 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The district is at number 11 in providing employment to women workers
कानपुर। महिला श्रमिकों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने में कानपुर जिला 11वें स्थान पर रहा। लगातार प्रयास के बाद भी नौ हजार महिलाओं को ही रोजगार मिल सका। सबसे खराब प्रदर्शन बरेली का रहा। यहां सिर्फ 21 महिला श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जा सका। महिला मजदूरों को रोजगार देने में सिद्धार्थ नगर पहले नंबर पर रहा।
विज्ञापन


जिले में 1.20 लाख मजदूरों का मनरेगा कार्ड बना है। इनमें 70 से 75 हजार मजदूर ही काम करते हैं। करीब 20 हजार महिला मजदूर हैं। शासन की ओर से हर माह सीएम डैश बोर्ड के तहत महिला मजदूरों की प्रगति की रिपोर्ट जारी की जाती है। फरवरी माह में एक अप्रैल 2024 से पांच मार्च 2025 तक की प्रगति शासन ने जारी की है। जिला एक अंंक से टॉप टेन में शामिल होने से चूक गया। मनरेगा में ज्यादातर महिलाओं को काम देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों से इस माह कानपुर ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed