फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dilapidated roads of Raniya are becoming the reason for the accidents, the officials are not paying attention to the repairs

हादसों की वजह बन रहे रनियां के जर्जर मार्ग, मरम्मत पर अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

Sun, 03 Oct 2021 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated roads of Raniya are becoming the reason for the accidents, the officials are not paying attention to the repairs
रनियां से कटका की उखड़ी सड़क। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रनियां औद्योगिक क्षेत्र व आसपास गांवों को जोड़ने वली सड़कों का बुरा हाल है। अधिकांश सड़कें उखड़ गई हैं। कई सड़कों पर तो गहरे गड्ढे हैं जो आए दिन हादसों की वजह बनते हैं।
विज्ञापन

सड़कों को दुरुस्त करने के वादे तो हर बार होते हैं, लेकिन गड्ढों से मुक्ति नहीं मिल पा रही। डीएम ने 15 सितंबर से लेकर 15 नवंबर तक सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अधिकांश उखड़ी सड़कों का हाल जस का तस है।
विज्ञापन

करीब एक पखवारा से अधिक बीतने के बाद गड्ढे युक्त सड़कों की अस्थायी मरम्मत तक नहीं हो सकी है। राजेंद्रा चौराहा से चिरौरा, रनियां से बिलई, उमरन से रहीमपुर को जोड़ने वाली और रनियां से कटका जाने वाली सड़क की अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्रा चौराहे से चिरौरा की सड़क बदहाल
राजेंद्रा चौराहा से चिरौरा जाने वाली उखड़ी सड़क पर लोग आवागमन करने को मजबूर है। करीब आधे किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क बारिश के मौसम में जलभराव से तालाब बन जाती है। जर्जर सड़क पर आवागमन में आए दिन बाइक व साइकिल सवार लोग हादसे का शिकार होते हैं।
सड़क पर बची केवल बजरी
बिलई-रनियां मार्ग करीब तीन किलोमीटर लंबा है। वर्ष 2014 में 69 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई गई थी। माल वाहक वाहनों की आवाजाही से सड़क बनने के कुछ माह बाद भी उखड़ने लगी। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने की तो वर्ष 2016 में मार्ग की मरम्मत कराई गई। इसके बाद से मरम्मत नहीं हुई।
उखड़ा पड़ा उमरन रहीमपुर मार्ग
उमरन से रहीमपुर को जोड़ने वाला मार्ग करीब पांच किमी लंबा है। वर्ष 2007 में यह सड़क बनाई गई थी। एक वर्ष में ही बारिश से सड़क उखड़ गई। लोगों की शिकायत पर दो बार सड़क की मरम्मत कराई गई, लेकिन मानक के अनुसार काम नहीं कराने से कुछ माह में फिर से सड़क बदहाल हो गई।
डामर हो गया गायब, बची केवल मिट्टी
रनियां से कठका तक करीब एक किमी लंबाई वाले मार्ग का निर्माण वर्ष 2017 में लोक निर्माण विभाग ने 25 लाख से कराया था। यह सड़क सिर्फ एक वर्ष में ही जगह जगह उखड़ गई। डामर गायब हो जाने से मार्ग पर मिट्टी भरे रास्ते से वाहन हिचकोले खाते हुए निकल पाते हैं।

रनियां में कई सड़कों के गड्ढायुक्त होने की जानकारी मिली है। जेई को भेजकर सड़कों का निरीक्षण कराया जाएगा। उखड़ी सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। - मुकेश चंद्र शर्मा, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed