{"_id":"64318aad6a756a530c0ac199","slug":"the-demand-for-the-car-was-not-fulfilled-then-the-marriage-was-broken-the-report-of-rape-was-filed-2023-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: कार की मांग पूरी नहीं हुई पूरी...तो तोड़ दी शादी, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: कार की मांग पूरी नहीं हुई पूरी...तो तोड़ दी शादी, दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 08 Apr 2023 10:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:55 PM IST
सार
Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में कार की मांग पूरी ना होने पर युवती से शादी तोड़ दी गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि युवक छुट्टी पर मसूरी घूमाने ले गया था। वहां शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद कार न मिलने पर शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी युवती की शादी प्रयागराज के मनौरी निवासी फौजी राजेश कुमार से तय हुई थी। छुट्टी पर आया राजेश युवती को घुमाने मसूरी ले गया। वहां शारीरिक संबंध भी बना लिए। इधर, दहेज में कार की मांग पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
इस पर राजेश के घर वालों ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घर में घुसकर पड़ोसी ने किशोरी से किया दुष्कर्म
वहीं, कल्याणपुर आवास विकास तीन के अंबेडकरपुरम में रहने वाली महिला घरों में चौका बर्तन करती है। शनिवार को पड़ोसी शैलेंद्र ने किशोरी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर घर के अंदर पड़ोस में रहने वाली महिला पहुंची।
विज्ञापन
उसको देखकर शैलेंद्र उसे धमकी देकर भाग निकला। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।