{"_id":"613e5cd88ebc3e4f8c4a6c8c","slug":"the-death-of-the-cook-due-to-current-the-relatives-asked-for-compensation-by-keeping-the-body-in-the-substation-akbarpur-news-knp6518069194","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से रसोइया की मौत, परिजनों ने सबस्टेशन में शव रखकर मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से रसोइया की मौत, परिजनों ने सबस्टेशन में शव रखकर मांगा मुआवजा
विज्ञापन
मृतक भारत सिंह का फाइल फोटो। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/संदलपुर। मंगलपुर के धनंजूपुरवा में तार जोड़ते समय रविवार सुबह करंट की चपेट में आकर रसोइया की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव लेकर सिकंदरा विद्युत सबस्टेशन पहुंचे और आरोप लगाया कि विद्युत तार लटकने पर करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। कई बार तार सही करवाने की मांग विभाग से की गई पर ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए विभाग की लापरवाही से मौत हुई है और मुआवजा दिया जाए।
धनंजूपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया कि पिता भारत सविता गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थे। वह रविवार सुबह घर में अकेले थे। पानी वाली मोटर चलाने के लिए तार जोड़ने लगे। इससे करंट की चपेट में आ गए। काफी देकर तक वह वहीं पड़े तड़पते रहे। खेतों से लोग घर पहुंचे तो उन्हें पड़ा देख तत्काल सीएचसी हवासपुर ले गए।
वहां डाक्टर महेश नाथ ने गंभीर हालत बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर निशांत पाठक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम न कराने की बात कह परिजन शव लेकर चले गए। घर पहुंचने के बाद परिजन शव लेकर गुरदही सिकंदरा विद्युत सबस्टेशन पहुंचे। परिजनों ने विभाग की लापरवाही बताकर ढीले तार की चपेट में आकर करंट से मौत होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कहा कि कई बार तार कसवाने व बदलने की मांग की गई पर विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे उनकी मौत हो गई। जेई सचिन यादव ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया तो परिजन शांत हुए। संदलपुर चौकी प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जांच की जाएगी।

कानपुर देहात में भारत सिंह की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR