फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The dead body of the farmer was taken back from the ghat

घाट से वापस ले गए किसान का शव

Thu, 19 Aug 2021 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the farmer was taken back from the ghat
संदलपुर। धरमपुर गांव में मंगलवार की रात खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। इससे किसान की मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सेंगुर नदी घाट पर ले गए, वहां मृतक के बड़े बेटे के आने पर शव को वापस घर ले आए।
विज्ञापन

इसके बाद परिवारीजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसडीएम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के असवी निवासी किसान राजनरायन पांडेय (70) परिवारीजनों सहित ससुराल धरमपुर में रह रहे थे। मंगलवार की शाम वह फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर जाकर लेट गए। तभी रात में उन्हें सांप ने डस लिया। जब वह सुबह चार बजे उठे तो चक्कर खाकर खेत पर गिर पड़े। जिसकी सूचना खेत के आसपास मौजूद किसानों ने परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर उन्हें इलाज के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने राजनरायन को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव को घर वापस ले आए। यहां से परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए सेंगुर नदी के तट पर पहुंच गए। तभी अकबरपुर के नेहरू नगर में रह रहा बड़ा बेटा सत्येंद्र कुमार घाट पर पहुंचा और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम सिंकदरा रमेश चंद्र ने बताया कि सर्प दंश से किसान की मौत पर आर्थिक मदद देने का प्रावधान है। जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही दिया जाता है।

पहले परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम के शव घाट पर ले गए थे। बड़े बेटे के समझाने के बाद परिवारीजनों ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता देने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed