फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The dead body of a naked woman has not been identified in Banda

Banda: निर्वस्त्र महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त, वजनी वस्तु से सिर पर वार, लैगिंग उत्पीड़न की होगी जांच

Wed, 14 Dec 2022 01:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 Dec 2022 01:31 PM IST
सार

मटौंध थाना क्षेत्र में महिला का सिर कूचकर शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया था। पुलिस अब तक शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। वहीं, 72 घंटे बाद पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
The dead body of a naked woman has not been identified in Banda
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में हाईवे पर मुरेड़ी गांव के पास हत्या कर निर्वस्त्र फेके गए महिला के शव की पहचान 24 घंटे बाद भी नहीं हुई। 72 घंटे बाद डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रथम दृष्टया पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई थी।

विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर सोमवार को सुबह 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। शव का मुंह किसी वजनी वस्तु से कुचला था। दाहिने हाथ का अंगूठा और अंगूठे के बगल वाली उंगली कटी थी। दाहिने हाथ में राम, ओम और अजय गुदा हुआ है।
विज्ञापन

शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की थी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड भी बुलाए गए थे, नतीजा सिफर था। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखा है। शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की दुष्कर्म के बाद सिर कूंचकर हत्या की गई या घटना का कारण कुछ और रहा। यह जांच पूरी होने पर ही पता चलेगा। पुलिस के पास इन सवालों के जवाब फिलहाल नहीं है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है कि फिलहान अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

लैगिंग उत्पीडन की जांच की जाएगी
बांदा। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि महिला के शव के पोस्टमार्टम में लैंगिग उत्पीडन की जांच, फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे। वीडियोग्राफी के साथ दो डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। इसके लिए लिखा पढ़ी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

बता दें कि झांसी हाईवे किनारे सोमवार सुबह एक महिला का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला था। उसकी सिर कूचकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। शिनाख्त न होने से शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

एएसपी ने बताया था कि महिला का दाहिने हाथ का अंगूठा नहीं है। उसके हाथ में राम, ओम और अजय गोदा है। एएसपी ने कहा कि मौका ए वारदात के हालात दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed