फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the dead body middle aged man was removed from the grave after eight months in unnao

Unnao: अधेड़ की संदिग्ध हालत में हुई थी मौत, आठ माह बाद कब्र से निकाला शव, बेटी ने न्यायालय में दी थी अर्जी

Fri, 16 Dec 2022 03:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Dec 2022 03:32 PM IST
सार

औरास थाना क्षेत्र में अधेड़ का शव पुलिस की मौजूदगी में कब्र की खोदकर निकाला गया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की बेटी ने हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। इसके बाद आठ महीने बाद फिर कब्र से शव को निकाला गया है।

विज्ञापन
the dead body middle aged man was removed from the grave after eight months in unnao
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में जवन गांव निवासी अधेड़ की अप्रैल 2022  में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसके बाद भाई द्वारा शव को दफना दिया गया। मामले में मृतक की बेटी ने हत्या की आंशका पर न्यायालय में अर्जी दी थी।

विज्ञापन

मामले में न्यायालय ने शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया है। इस पर पुलिस ने शव को आठ माह बाद निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि औरास थाना क्षेत्र के जवन गांव निवासी मलखे अपनी बेटियों लक्ष्मी (14) व शिवानी (7) के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

मार्च महीने में वह वहां से गांव आकर गेहूं की फसल कटवाने आया था। 19 अप्रैल को मलखे के भाई फूलचंद्र ने अपनी पत्नी फूलमती के नाम उसकी जमीन बैनामा कराकर बेटियों को फोन कर उसकी तबियत खराब होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अप्रैल को बेटियों के घर आने पर उसका शव पड़ा था।

बेटियों को बंधक बनाकर फूलचंद्र ने उसका शव दफन कर दिया था। पुलिस में सुनवाई न होने पर छोटी बेटी शिवानी ने न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दंपती सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।

शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर एसडीएम हसनगंज अंकित शुक्ला, सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह की मौजूदगी में दफन शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed