{"_id":"69cc315352b5fefaf00b5522","slug":"the-days-temperature-reached-37-the-weather-became-pleasant-due-to-rain-at-night-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1474616-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिन का पारा पहुंचा 37 पर, रात में बारिश से मौसम खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिन का पारा पहुंचा 37 पर, रात में बारिश से मौसम खुशनुमा
विज्ञापन
फजलगंज में देर रात हुई बारिश में निकलते वाहन ।
- फोटो : संवाद
कानपुर। दिन में तपिश बढ़ने से मंगलवार को पारा 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नमी घटने से दोपहर में गर्म हवाएं चलीं। हालांकि शाम को अचानक बादलों के आने के बाद तेज हवाएं चलीं और बारिश हो गई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप निकलेगी।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम अचानक कई दिशाओं से हवाएं आने से चक्रवाती घेरा बना और बारिश हो गई। उनका कहना है कि राजस्थान और दक्षिण में बारिश होने के चलते यह चक्रवाती घेरा बना। बारिश के बाद चक्रवाती घेरा आगे की तरफ बढ़ गया है। ऐसे में बुधवार को बारिश के आसार नहीं हैं।बताया कि रात का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक हो गया। इससे शहरियों को रात में भी गर्मी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान इसी तरह रहेगा। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही रहेगी। अलग-अलग प्रांतों में सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगा।
बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह रात का तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया। डॉ. पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार भी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि राजस्थान और अन्य जगहों पर बारिश हो रही है। इससे बादलों की आवाजाही रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग की वेधशाला में सुबह माहौल में नमी 62 फीसदी रिकॉर्ड की गई। दोपहर में घटकर 23 फीसदी हो गई। नमी घटने से हवा गर्म हो गई। विभाग ने हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।