{"_id":"6aa1c51a56f5c3634300a14b","slug":"the-day-of-laddu-gopals-chhathi-has-arrived-celebratory-songs-resound-in-gokul-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1645493-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लड्डू गोपाल की छठी है आई, गोकुल में बजे बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लड्डू गोपाल की छठी है आई, गोकुल में बजे बधाई
विज्ञापन
कानपुर। कान्हा का छठी उत्सव बुधवार को पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अलग-अलग आयोजित कार्यक्रमों में लड्डू गोपाल का अभिषेक हुआ और
भोग लगा। लड्डू गोपाल की छठी है आई गोकुल में बजे बधाई, सजा दो ब्रज को फूलों से यशोदा के लाल लड्डू गोपाल आएं हैं आदि भजनों से माहौल गूंजरा रहा। लड्डू गोपाल की आरती उतार कर बधाइयां दी गईं।लाठी मोहाल स्थित हजारी लाल मंदिर में लड्डू गोपाल का , नन्दलाल लड्डू गोपाल का छठी उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। पंचामृत, औषधियों, तीर्थों के जल से अभिषेक किया गया। सुगंधित नए वस्त्र, अलंकार धारण करा कृष्ण को काजल लगा कर महाभोग अर्पित किया गया। इसके बाद महा आरती की गई। इस मौके पर शरद बाजपेई ने सखी रे छठी पूजा मंगल गीत गाओ, ललना जन्म सुन आई रे, यशोदा मैया दे दो बधाई और झूला झूल रहे लड्डू गोपाल नंद के आंगन में भजन सुनाए।
महाप्रसाद मे कढ़ी, चावल, पूड़ी कचौड़ी, सब्जी,खीर, लड्डू, बूंदी, खस्ता, रायता, चटनी आदि का छठी भोग प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक अमिताभ बाजपेई, एमएलसी सलिल विश्नोई, ज्ञानेंद्र विश्नोई, रामकुमार बाजपेई, कीर्तन कुमार गर्ग, ऋषि अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि रहे।
श्री कृष्ण की छठी पर खिलौनों की झांकी सजाई
कानपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नवाब गंज के डिप्टी श्याम लाल राम जानकी मंदिर में शिल्पी गोपाल खन्ना के बनाए हुए लकड़ी के खिलौनों की झांकी सजाई गई। इसके साथ ही विपिन निगम निर्देशित कृष्णम डांस ग्रुप ने कृष्णनंदम कथक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने कृष्ण भाव को नृत्य के जरिये दर्शाया। कथक, सूफी लोक नृत्य आदि के माहौल में कान्हा की छठी मनाई गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर बसो मेरी नैनों में बांके बिहारी, बधाई आज बिरज में शुभ दिन आयो रे आदि भजन प्रस्तुत किए गए। मनु सोमानी, गरिमा गुप्ता, बिपाशा, अदिति, आद्य दीक्षित तनिष्का गुप्ता आदि कलाकारों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में श्री मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष गौरव द्विवेदी, पुष्कर नाथ मिश्रा, सत्यम त्रिपाठी, ब्रजेश शर्मा, अनिल कुमार पांडेय, सुमित दीक्षित आदि रहे।