फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The date in the Application of the molestation case was wrong, so the CO gave instructions to take action against the victim

छेड़छाड़ के मामले की तहरीर में तारीख हुई गलत, तो सीओ ने पीड़ित पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Fri, 24 Dec 2021 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The date in the Application of the molestation case was wrong, so the CO gave instructions to take action against the victim
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत समाधान दिवस में की थी। सीओ के निर्देश पर भी थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

इस पर गुरुवार को पीड़ित पिता ने फिर सीओ को तहरीर दी तो उसमें घटना की तारीख गलत हो गई। इस पर सीओ ने झूठी शिकायत करने की बात कहते हुए पीड़ित पर ही कार्रवाई के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने 18 दिसंबर को समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कोला खंड फत्तेपुर बकोठिया निवासी युवक के खिलाफ 16 दिसंबर को बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीओ विजयेंद्र ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश संबंधित थाना पुलिस को दिये थे। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित पिता ने गुरुवार को सीओ को उसी मामले की तहरीर दोबारा दी। इसमें पीड़ित ने घटना की तारीख 23 दिसंबर लिखवा दी।
इस पर सीओ ने पीड़ित के पिता की शिकायत झूठी बताते हुए उस पर ही थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिये हैैं। पीड़ित के पिता ने बताया कि समाधान दिवस में शिकायत पत्र दिया था।

उस पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो दोबारा एक साइबर कैफे में तहरीर लिखाई थी। इसमें तारीख बदल गई। पढ़ा लिखा न होने से उन्होंने तहरीर में लिखी तारीख पर ध्यान नहीं दिया।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। पीड़ित की सुनवाई होगी। मामले में सीओ से पूरी रिपोर्ट तलब की जाएगी। - केशव कुमार चौधरी, एसपी, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed