फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The crisis of 100 bigha crop damage due to waterlogging, increased farmers' concern

जलभराव से 100 बीघा फसल खराब होने का संकट, बढ़ी किसानों की चिंता

Thu, 03 Feb 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
The crisis of 100 bigha crop damage due to waterlogging, increased farmers' concern
रजबहा पटरी कटने से जलमग्न फसल। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। अटवा रजबहा की पटरी कटने से 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। खेतों से पानी का निकास नहीं होने से अब किसानों को फसल सड़ने का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि एक माह में कई जगह पटरी कटने से काफी फसल प्रभावित हुई है। शिकायत के बाद भी कोई भी अधिकारी गांव पहुंचकर समस्या का निदान नहीं कराता है। इससे खुद ही रजबहा की पटरी की मरम्मत करनी पड़ती है।
हैदरपुर गांव के पास सोमवार की रात अटवा रजबहा की पटरी कटने से क्षेत्र में करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। मंगलवार की देर रात तक किसानों ने किसी तरह बोरियों में मिट्टी भरकर पटरी की मरम्मत की।
विज्ञापन

इसके बाद भी रजबहा के बराबर से पानी बह रहा है। इससे किसानों को फिर से पटरी कटने की आशंका है। वहीं खेतों से पानी नहीं निकलने से फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब विभागीय अधिकारियों से पानी के तेज बहाव से पटरी कटने की बात कही गई तो उन्होंने नहर का पानी बंद कराने की बात कही। इसके बाद भी रजबहा में तेजी से पानी आ रहा है।
किसान स्वयं चंदा करके समस्या का निदान करने को मजबूर है। इतना ही नहीं जब तक पानी बंद नहीं होता तब तक किसानों को लगातार रजबहा की निगरानी करनी पड़ रही है।
नहर का पानी बंद कराए जाने के बाद क्यों छोड़ा गया इसकी जानकारी कराई जा रही है। रजबहों की खुदाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अवर अभियंता ने बताया है कि नहर का पानी बंद करा दिया गया है। - जनार्दन सिंह, एसडीओ, इटावा प्रखंड

नहर का पानी पहले ही बंद कराया जा चुका है। अटवा रजबहा में पानी पहुंचने की जानकारी ली गई है। जहां पर पटरी कटी थी उसे बांध दिया गया है। जब तक पानी उतर नहीं जाता तब तक समस्या बनी हुई है। - सुमिरन कुमार, अवर अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed