फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The couple was attacked with a sharp weapon by entering the house, fear of illegal relations and transaction d

Kanpur: घर में घुसकर दंपती पर धारदार हथियार से हमला, अवैध संबंधों और लेनदेन के विवाद की आशंका, जांच शुरू

Thu, 13 Jul 2023 04:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jul 2023 04:01 PM IST
सार

Kanpur Crime: मकान मालिक के अनुसार नीचे से विवाद की आवाज आने लगी। पहले उन्होंने सोचा कि शायद पति-पत्नी विवाद हो रहा है। कुछ देर में बात लक्ष्मी खून से लथपथ ऊपर आ पहुंचे।

विज्ञापन
The couple was attacked with a sharp weapon by entering the house, fear of illegal relations and transaction d
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर गुरूवार को खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई। यहां एक सिरफिरे ने दिनदहाड़े घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। थाना क्षेत्र के गांधीग्राम निवासी दंपती के घर में घुसकर चाकू और ईंट से हमला किया गया है। घटना के बाद घायलों को कांशीराम अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

यहां गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हैलट रेफर किया गया। वहीं, पकड़े गए आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस हवाले कर दिया गया। चकेरी गांधीग्राम निवासी जितेंद्र दीक्षित के मकान में मूलरूप फतेहपुर के जाफरगंज निवासी लक्ष्मी नारायण गुप्ता (45) चार साल से किराए पर रहते हैं।
विज्ञापन

उनके साथ पत्नी मंजू (42) और बेटा शिवा (19) भी रहता है। वहीं, दूसरे तल पर मकान मालिक जितेंद्र अपनी पत्नी कल्पना और परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा तीसरे तल पर मूल रूप से बलिया निवासी रामू सैनी परिवार के साथ रहते हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लक्ष्मी नारायण की पत्नी मंजू घर पर अकेली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक बोले- लगा पति-पत्नी में विवाद हो रहा है
इस दौरान आरोपी गांधीग्राम निवासी हेमंत कुमार गौतम इनके घर पहुंचा। इसके बाद पीछे से दोपहर में खाना खाने के लिए लक्ष्मीकांत गुप्ता भी घर पहुंचे। मकान मालिक के अनुसार नीचे से विवाद की आवाज आने लगी। पहले उन्होंने सोचा कि शायद पति-पत्नी विवाद हो रहा है। कुछ देर में बात लक्ष्मी खून से लथपथ ऊपर आ पहुंचे।

आरोपी ने रामू के सिर पर भी हमला कर दिया
वहीं, पीछे से हाथ में धारदार हथियार लिए आरोपी हेमंत जान लेने पर आमादा था। इसके बाद पास ही पड़ा डंडा उठाकर किसी तरह लक्ष्मी की जान की जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने मंजू पर भी हमला कर दिया। इसके बाद मोहल्ले में जमा हुई भीड़ ने उसे पकड़ने कोशिश की। इस दौरान उसने रामू के सिर पर भी हमला कर दिया।

गंभीर हालत में सभी को हैलट भेजा गया
घटना के बाद आरोपी को किसी तरह काबू में पाया गया। बताया गया कि वह काफी नशे की हालत में था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में सभी को हैलट भेजा गया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी चकेरी और इंस्पेक्टर अशोक दुबे मौके पर पहुंचे।

बेटा शिवा घर पर नहीं था
मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना में घायल लक्ष्मी नारायण गुप्ता पोखरपुर स्थित एक दाल मिल में मजदूरी करता है। इनका बेटा शिवा किसी निजी फैक्टरी में काम करता है। घटना के दौरान बेटा शिवा घर पर नहीं था। घटना की जानकारी के बाद वह हैलट पहुंचा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed