फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the container hit the bike on the Lucknow-Bangaramau road in Unnao, the painful death of two friends

Unnao Accident: लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर कंटनेर ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

Sat, 06 Aug 2022 11:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Aug 2022 11:15 PM IST
सार

बांगमऊ थाना क्षेत्र में एक कंटेनर ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। 
 

विज्ञापन
the container hit the bike on the Lucknow-Bangaramau road in Unnao, the painful death of two friends
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार को कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से चालक को कंटेनर समेत पकड़ लिया है। इसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन

ग्रामसभा गोसा प्रयागपुर के मजरा भारतखेड़ा निवासी रामस्वरूप का बेटा अनिल (25) गौरा गांव निवासी बहन मंजू के घर बाइक से गया था। दोपहर तक वहां रुकने के बाद गौरा गांव निवासी साथी जयराम के पुत्र नरेश (28) को साथ लेकर पड़ोसी गांव मुस्तफाबाद के लिए निकला था।
विज्ञापन

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गौरैया गांव के पास लखनऊ की ओर जा रहे कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अनिल जयपुर में गमला बनाकर परिवार का पालन पोषण करता था। वह इकलौता था। बेटे की मौत से मां निर्मला, पत्नी शिल्पी, बेटी माही, बेटों में अनुज व सिद्धार्थ रो-रोकर बेहाल हैं। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार को ही वह जयपुर से घर आया था। मृतक नरेश की मां मालती की मौत हो चुकी है। छोटा भाई सर्वेश महाराष्ट्र में मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed