फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The confluence of cow service and devotion was seen in the ISKCON temple.

Kanpur News: इस्कॉन मंदिर में दिखा गो-सेवा और भक्ति का संगम

Fri, 31 Oct 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The confluence of cow service and devotion was seen in the ISKCON temple.
कानपुर। मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में गुरुवार को गोपाष्टमी महोत्सव में गो सेवा और भक्ति का संगम दिखा। प्रभुजी ने सुबह भागवत सत्र में भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता के अद्भुत संबंध और उनकी बाल लीला का भावनात्मक वर्णन किया।
विज्ञापन

इसके बाद भक्तों ने श्रीश्री राधा माधव के गोपाष्टमी विशेष शृंगार के दर्शन किए। आठ बजे गोशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गो पूजन और यज्ञ हुआ। यहां मंदिर अध्यक्ष प्रेम हरि नाम प्रभु, उपाध्यक्ष राधा रंजन प्रभु, गोशाला चेयरमैन महेंद्र अग्रवाल के साथ अनेक लोगों ने पूजन किया। मंदिर अध्यक्ष प्रभुजी ने कहा कि भगवान कृष्ण स्वयं संसार को गोसेवा का संदेश देते हैं। इस दौरान कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से संपूर्ण परिसर आनंदित हो उठा। पूजन से पहले गायों का शृंगार भी किया गया था। अंत में प्रसाद वितरण हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed