फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The complaint was regarding a mobile number, yet Ashish was summoned.

Kanpur News: शिकायत मोबाइल नंबर की और बुलाया गया था आशीष

Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The complaint was regarding a mobile number, yet Ashish was summoned.
कानपुर। नौबस्ता थाने में आशीष के टॉयलेट क्लीनर पीने का मामला पुलिस के गले की फांस बनता जा रहा है। एक ओर टॉयलेट क्लीनर पीने वाले युवक की हालत में अधिक सुधार नहीं है तो वहीं उसके करीबी सवाल उठा रहे हैं कि जब शिकायत मोबाइल नंबर के खिलाफ की गई थी तो आशीष को पुलिस ने थाने क्यों बुलाया था जबकि उस नंबर को आशीष इस्तेमाल नहीं कर रहा था। पुलिस ने न ही आशीष को बुलाया होता और न ही उसका यह हाल होता।
विज्ञापन

बता दें कि नौबस्ता निवासी बुजुर्ग ने मंगलवार को थाने में शिकायत की थी कि आशीष उनकी बहू को फोन कर परेशान करता है। इस पर पुलिस ने सरसौल निवासी आशीष को थाने बुलाया था। देर रात आशीष ने थाने के शौचालय में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। घटना के बाद पुलिस ने न सिर्फ आनन-फानन में मोबाइल नंबर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की बल्कि लिखापढ़ी से बहू का जिक्र तक हटा दिया था। आशीष के करीबियों का कहना है कि मोबाइल नंबर भी आशीष का नहीं बल्कि उसके साथी सहज का था। ऐसे में आशीष को थाने बुलाने का मतलब समझ से परे है। वहीं, जिसका मोबाइल प्रयोग किया गया उसे पुलिस क्लीन चिट देने के मूड में नजर आ रही है।
विज्ञापन

टॉयलेट क्लीनर ने जला दी खाने की नली, होगी सर्जरी
हैलट में भर्ती आशीष की हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है। हैलट के डॉक्टर आदित्य कुमार के मुताबिक टॉयलेट क्लीनर की काफी मात्रा आशीष के पेट में गई है। इसकी वजह से उसके पेट में खाने की नली जल चुकी है। वह कुछ खा-पी नहीं पा रहा है। इस कारण उसकी एसोफैगस सर्जरी (भोजन नली को बाहर निकालना) की जाएगी। इसके बाद ही उसकी हालत के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन...
आशीष को सिर्फ पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। यदि वह शराब के नशे में न होता तो शायद इतनी बड़ी घटना भी न होती। रही बात एफआईआर की तो विवेचना जारी है जो आरोपी होगा उसका नाम शामिल किया जाएगा।
दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed