फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The company repaired the road on the notice of the Municipal Corporation.

Kanpur News: नगर निगम के नोटिस पर कंपनी ने दुरुस्त की सड़क

Thu, 22 Oct 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The company repaired the road on the notice of the Municipal Corporation.
कानपुर। सीएम ग्रिड निर्माण कार्यों में अनियमितता मिलने पर नगर निगम ने लखनऊ की कंपनी को नोटिस दिया था। कंपनी को 24 घंटे के भीतर निर्माण कार्य गुणवक्ता के साथ कराने और खामियां दूर करने के निर्देश दिए थे। कंपनी ने सभी कार्य दुरुस्त करा लिए हैं।
विज्ञापन

स्वरूपनगर थाने से मटका चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण 17 करोड़ रुपये की लागत से एक साल से चल रहा है। इसकी समयसीमा पहले भी बढ़ाई जा चुकी है और काम नवंबर में पूरा होना है।
विज्ञापन

17 अक्टूबर को नगर आयुक्त के निरीक्षण में मातास्वरूप रानी रोड पर रतन मैजेस्टिक के सामने निर्माण जॉइंट पर आवश्यक टाई बार नहीं मिला। गुणवत्ता अभियंता की निगरानी और कार्य प्रबंधन भी संतोषजनक नहीं था। खामियों को गंभीर लापरवाही मानते हुए नगर निगम के जोन-4 ने उसी दिन अंतिम नोटिस जारी किया। जोन-4 की अधिशासी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने 24 घंटे में अनियमितताएं दूर कर रिपोर्ट दे दी है। नवंबर तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed