{"_id":"6938887da2008b8d540a04a4","slug":"the-citys-pranav-will-showcase-his-strength-at-the-open-masters-games-in-abu-dhabi-kanpur-news-c-362-1-ka11003-137011-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अबूधाबी में होने वाली ओपन मास्टर गेम्स में शहर के प्रणव दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अबूधाबी में होने वाली ओपन मास्टर गेम्स में शहर के प्रणव दिखाएंगे दम
विज्ञापन
कानपुर। सुपर मास्टर गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से अबूधाबी में छह से 15 फरवरी तक ओपन मास्टर गेम्स होंगे। इसमें कानपुर के प्रणय द्विवेदी अपना दमखम दिखाएंगे। वह इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
पुरानी दालमंडी निवासी 53 साल के प्रणय द्विवेदी आयरनमैन ट्रायथलीट है और अब तक कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। इस बार वह समुद्र में होने वाली 10 किलोमीटर ओपन स्विमिंग और ट्रायथलॉन स्पर्धा में 22 देशों के प्रतिभागियों को चुनौती देंगे।
प्रणय ने बताया कि ट्रायथलॉन एक कठिन प्रतियोगिता है जिसमें प्रतिभागियों को लंबी दूरी की तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ तीनों ही चरणों को सर्वश्रेष्ठ समय में पूरा करना होता है। उन्होंने कहा कि वह प्रतियोगिता के लिए निरंतर कठोर प्रशिक्षण लेकर तैयारी में जुटे हैं।