फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city's power went out again due to rain, affecting a population of three lakh

Kanpur News: बारिश से फिर गुल हुई शहर की बत्ती, तीन लाख की आबादी प्रभावित

Wed, 08 Apr 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The city's power went out again due to rain, affecting a population of three lakh
कानपुर। बारिश ने एक बार फिर केस्को की बिजली आपूर्ति धड़ाम कर दी। शनिवार की तबाही के बाद मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो शहर के करीब 24 उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित हुई। बारिश थमने के बाद भी देर रात तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार की तबाही के बाद अभी शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सकी है कि मंगलवार शाम मौसम ने फिर करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई तो एक बार फिर शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। शहर के 24 उपकेंद्रों से एलटी, एचटी और लोकल फॉल्ट हुए जिससे शहरवासी एक बार फिर अंधेरे में रहने को विवश हो गए। हालांकि, बारिश थमने के बाद विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति होने लगी लेकिन देर रात तक कर्मचारी कई जगह फॉल्ट बनाने में जूझते रहे।
विज्ञापन


नौ से 12 घंटे का शटडाउन
बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित करने के लिए नाै से 12 घंटे का शटडाउन लिया गया। चमनगंज, पीरोड, फजलगंज, विजयनगर, शास्त्रीनगर, किदवईनगर, बर्रा, गोविंदनगर, साकेतनगर, नौबस्ता, गुजैनी , दबौली, रतनलाल नगर, बर्रा विश्व बैंक, संजय गांधी नगर, जरौली फेज-1, 2, लाजपतनगर, गुमटी नंबर-5, कोशलपुरी, सनिगवां, कोयलानगर, आवास विकास, चेन फैक्टरी आदि में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इनमें से नमक फैक्टरी, गोविंदनगर, दहेली सुजानपुर, छबीलेपुरवा, रिंग रोड, के ब्लॉक किदवई नगर, पोखरपुर, नौबस्ता, विद्युत कॉलोनी, मछरिया.सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




कारगिल पार्क पेड़ गिरे तो दर्जनों पोल टूटे
मोतीझील स्थित कारगिल पार्क में पेड़ों के गिरने से एक दर्जन से अधिक पोल गिर गए हैं। लोगों के टहलने वाले ट्रैक पर ही पेड़ व पोल गिरने से कई रास्ते बंद हो गए। साथ ही लाइट न आने से दिनभर जेनरेटर चलता रहा। मंगलवार शाम अधिकारी पार्क पहुंचे और निरीक्षण किया। नगर निगम की टीमें पेड़ हटाने में लगीं तो केस्को की टीम ने एलटी लाइन को दुरुस्त करने के साथ पोल हटाने का काम शुरू किया। टहलने के लिए आने वाले लोग परेशान रहे।


---
सभी जगह आपूर्ति सामान्य
सभी जगह विद्युत आपूर्ति सामान्य कर ली गई है सिर्फ फजलगंज में काम चल रहा है जिसे सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा मंगलवार शाम की बारिश में कहीं भी कोई बड़ा फाल्ट नहीं हुआ है सिर्फ वाजिदपुर व एक दो जगह और परेशानी है। इसे रात तक ठीक कर लिया जाएगा। सैमुअल पॉल एन, एमडी, केस्को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed