फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The city will dance to the tunes of DJ Vani at the Dandiya Night today.

Kanpur News: आज डांडिया नाइट में डीजे वाणी की धुनों पर थिरकेगा शहर

Thu, 15 Oct 2026 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The city will dance to the tunes of DJ Vani at the Dandiya Night today.
कानपुर। नवरात्र के उत्सव को यादगार बनाने के लिए अमर उजाला और नार्थ वेस्ट कानपुर दुर्गा पूजा समिति, आर्यनगर के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्तूबर को डांडिया नाइट-2026 का आयोजन किया जाएगा। आज मोतीझील के लॉन-3 में होने वाले कार्यक्रम में नई दिल्ली से आईं डीजे वाणी अपनी धुनों पर शहरवासियों को झुमाएंगी। सेलिब्रिटी एंकर रिया नैनानी और एंकर प्रतीक त्रिवेदी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन में लोग परिवार के साथ नृत्य, संगीत और मनोरंजन का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पास अनिवार्य है। निशुल्क पास अमर उजाला कार्यालय से शाम चार बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। क्यूआर कोड से पंजीकरण कराने वाले पाठकों को डिजिटल पास मोबाइल पर भेजा जाएगा। यह पास केवल कपल के लिए मान्य होगा। आयोजन स्थल पर विभिन्न व्यंजनों के लिए फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये हैं स्पॉन्सर
रतन हाउसिंग प्रेजेंट अमर उजाला डांडिया नाइट-2026 के गोल्ड पार्टनर परिवार ज्वैलर्स और अशोक मसाले हैं। एनआरजे-ईवी और कामधेनु-नेक्सट भी गोल्ड पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। सपोर्टेड बाई पार्टनर्स में पैशन ग्रुप और लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स शामिल हैं। एक्सिस हांडा भी सहयोगी है। नॉलेज पार्टनर रामा यूनिवर्सिटी, एक्सिस कॉलेज, नारायणा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हैं। गिफ्ट पार्टनर शादीलाल शंकरलाल, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर द ब्रिज होटल और चैनल पार्टनर न्यूज प्लस है। ओपिल-प्रीमियम प्लास्टिक वेयर, कपिला पशु आहार, मनोरमा एजुकेशन सेंटर, चित्रा इंटरनेशनल स्कूल, विदिशा डिटर्जेंट, हरमिलाप मिशन स्कूल, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, सुरजीत हेल्थ केयर और साईं राम चैरिटेबल हॉस्पिटल भी आयोजन के पार्टनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति की खूबसूरती देखने को मिलती

डांडिया नाइट में भारतीय संस्कृति की खूबसूरती देखने को मिलती है। इसकी वेशभूषा और गरबा-डांडिया की धुनें हमें अपनी परंपराओं से जोड़ती हैं। -डॉ. प्रणव सिंह, सलाहकार निदेशक, रामा यूनिवर्सिटी

दोस्तों, परिवार संग खूबसूरत पल बिताने का मौका
एक्सिस हांडा के निदेशक जेएस अरोड़ा ने कहा कि डांडिया नाइट केवल नाचने-गाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताने का अवसर है। - जेएस अरोड़ा, निदेशक एक्सिस हांडा
खुशियों को दोगुना कर देतीं डांडिया की धुन

डांडिया नाइट का नाम सुनते ही मन में एक अलग ही उत्साह जाग जाता है। रंग-बिरंगे परिधान, संगीत की धुन और डांडिया की खनक त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देती है। -अमरजीत भाटिया, निदेशक हरमिलाप मिशन स्कूल


शरीर में होता ऊर्जा का संचार
हर उम्र के लोग एक साथ डांडिया नाइट में जुटते हैं और इसका आनंद उठाते हैं। पारंपरिक गानों को सुनकर शरीर में एक अलग तरह की ऊर्जा का संचार होता है। -अनुज अग्निहोत्री, निदेशक, सोसाइटी मोटर्स

लंबे समय तक याद रहते हैं ये पल
डांडिया नाइट का इंतजार मुझे हमेशा रहता है क्योंकि, यह रोजमर्रा की व्यस्तता से निकलकर खुद के लिए समय बिताने का मौका देती है। दोस्तों बिताए पल लंबे समय तक याद रहते हैं। -राघवेंद्र चंद्र सेठ, निदेशक लाला काशीनाथ ज्वैलर्स

उत्साह से भर जाता है माहौल
डांडिया नाइट में जब सभी लोग एक ही धुन पर थिरकते हैं, तो पूरा माहौल ऊर्जा और उत्साह से भर जाता है। यह ऐसा अनुभव है, जो मन को खुशियों से भर देता है और नई यादें बनाने का मौका देता है। - डॉ. कुमुद प्रताप सिंह, राही मेडिकल सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed