फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The Chamber of Commerce president said I did not complain against the land mafia

Kanpur News: व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा मैंने नहीं कि भू-माफिया के खिलाफ शिकायत

Tue, 09 Sep 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce president said I did not complain against the land mafia
कानपुर। ऑपरेशन महाकाल में कई फर्जी और झूठी शिकायतें भी पुलिस तक पहुंची हैं। ऐसी ही एक शिकायत विद्यार्थी मार्केट के व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन दुआ की ओर से करने का दावा किया गया था। शिकायती पत्र में लगे आरोपों की तह तक जाने के लिए सोमवार दोपहर एसीपी बाबूपुरवा दिलीप सिंह ने सचिन को कार्यालय बुलाया था। वहां उन्होंने शिकायती पत्र को देखने के बाद शिकायत से नकार दिया। कहा कि उन्होंने भू-माफिया के खिलाफ ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। पत्र के अनुसार व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने दक्षिण इलाके में रहने वाले अधिवक्ता और उसके करीबी लोगाें पर आरोप लगाया था। इसमें विद्यार्थी मार्केट में बनी कुछ दुकानों के अवैध निर्माण और कब्जे का दावा किया गया था। एसीपी ने बताया कि जांच के बुलाया गया था। व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने शिकायती पत्र को फर्जी बताया है। कहा कि किसी ने उनके नाम का इस्तेमाल किया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed