फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The cattleman sleeping in the garden was beaten up, the youth in the car took away seven goats

बाग में सो रहे पशुपालक को पीटा, सात बकरे उठा ले गए कार सवार युवक

Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The cattleman sleeping in the garden was beaten up, the youth in the car took away seven goats
घायल पशुपालक प्रताप सिंह यादव। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। उदनापुर के पास पशुबाड़े में शनिवार की रात एक पार्टी का झंडा लगी कार से पहुंचे तीन युवकों ने पशुपालक को पीटा और सात बकरे उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी की लेकिन कार सवार फरार हो गए। घायल पशुपालक का सीएचसी में उपचार कराने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

उदनापुर गांव निवासी प्रताप सिंह यादव बकरी पालन करता है। बकरी पालन के लिए गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक बाग में टट्टर लगाकर बाड़ा बनाया है। शनिवार की शाम वह बाग में सोया था। प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि रात में सफेद रंग की कार से आए तीन युवकों ने उसे आवाज दी।
विज्ञापन

इस पर वह टट्टर से बाहर आया। इसी दौरान एक युवक ने मारपीट शुरू कर दी। दो युवकों ने सात बकरे कार में लाद लिए इसके बाद उसे धक्का देकर तीनों फरार हो गए। शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर आए और उसे घायल अवस्था में थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर यूपी-112 पुलिस पहुंची और नाकेबंदी की गई। हालांकि कार सवार हाथ नहीं लगे। थाना प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पशु चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed