फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The car became a ball of fire, he jumped out to save his life.

Kanpur News: कार बनी आग का गोला, कूदकर बचाई जान

Fri, 21 Nov 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The car became a ball of fire, he jumped out to save his life.
इटावा। दिल्ली से रीवा लौट रहे दो दोस्तों की कार में शुक्रवार शाम आग लग गई। इससे खलबली मच गई। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में कार आग का गोला बन गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर दमकल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के बाद यातायात को सुचारू कराया गया।
विज्ञापन


चमन कुमार सोनी निवासी पीली कोठी रोड, रीवा अपने दोस्त विपिन शुक्ला के साथ दिल्ली से रीवा लौट रहे थे। शुक्रवार देर शाम वह कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे से होकर निकल रहे थे। चमन कुमार ने बताया कि अजीतनगर के पास कार की इंजन चेक लाइट जलने लगी। इस बीच इंजन से धुआं उठने लगा। इस वह कार को एजेंसी की ओर ले जाने लगे। एजेंसी तक पहुंचने से पहले ही कार में अचानक तेज लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों दोस्तों को कार रोककर तुरंत बाहर कूदना पड़ा। उन्होंने किसी तरह कुछ दूरी पर जाकर अपनी जान बचाई। कई वाहन ड्राइवरों ने अपनी गाड़ियों को रोककर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कोई भी पास नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed