फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bus going to Chitrakoot could not run even in the month of Saavan

Kanpur News: सावन में भी नहीं चल सकी चित्रकूट जाने वाली बस

Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The bus going to Chitrakoot could not run even in the month of Saavan
कानपुर देहात। माती डिपो से चलने वाली बसों के लिए 17 रूट तय हैं। मगर सिर्फ छह मार्गों पर ही बसों का संचालन हो रहा है। इनमें चित्रकूट के लिए चलने वाली बंद चल रही बस को सावन में चलाने की बात कही गई थी। मगर लोड फैक्टर कम बता कर इसका संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने बंद चल रही चित्रकूट की बस को दोबारा से सावन में चालू कराने के बात कही थी। इस बस को बीच में एक दिन चलाया गया। मगर लोड फैक्टर कम होने की बात कह बंद कर दी गई। वहीं, बेहमई को जाने वाली बस बीते पांच जुलाई से बंद खड़ी है। इससे यहां से लखनऊ व अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यह बस भी एक साल से बंद चल रही थी। पिछले माह पांच जून को इसे दोबारा चालू किया गया था।
विज्ञापन

एक चालक ने बताया कि अधिकारियों ने मार्ग पर यात्री कम मिलने की वजह से बस को झांसी रूट पर चलाया है। इधर बीहड़ पट्टी में बस न पहुंचने से प्रतिदिन जिला मुख्यालय, कानपुर, लखनऊ व अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बस न चलने से परेशानी बढ़ी है। यमुना नदी किनारे बसे जैसलपुर, महदेवा, दमनपुर सहित दर्जनों गांव के लोगों राजपुर, सिकंदरा आने के लिए डग्गामार वाहन से अधिक किराया देकर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
वर्जन-

चित्रकूट मार्ग पर लोड फैक्टर कम होने से बस सेवा को बंद करना पड़ा है। जबिक बेहमई रूट पर बीच-बीच में बस को चलाया जा रहा है। इन मार्गों पर बारिश के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। जिससे यात्रियों को समस्या न हो। - मो. अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed