फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bullies put a finger near their nose to see whether they were alive or dead, the friend told his ordeal.

Kanpur News: दबंगों ने नाक के पास उंगली लगाकर देखा जिंदा हूं कि मर गया

Wed, 05 Mar 2025 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The bullies put a finger near their nose to see whether they were alive or dead, the friend told his ordeal.
कानपुर। कार से टक्कर मारने के बाद फौजी मनोज यादव और उसके साथियों ने लाठी डंडों से पीटा। सिर में चोट लगने से दीपक बेहोश हो गया और गोविंद की मौके पर मौत हो गई। मुझे भी बेहोशी आ रही थी। इतने में एक पीली टीशर्ट पहने युवक ने मेरी नाक पर उंगली लगाकर देखा कि मैं जिंदा हूं कि नहीं। दूसरे ने मेरी छाती में धक्का देना शुरू किया। डर के कारण मैंने कोई हरकत नहीं की। तब मुझे मरा समझ वह भाग निकले। ये बात हैलट में भर्ती गोविंद पाल के दोस्त शिवम पुलिस से कही।
विज्ञापन


बीते एक मार्च को प्रधान के भतीजे गोविंद पाल की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले की जांच कर रही पुलिस ने घायल शिवम और दीपक के बयान लिए। दोनों ने बताया कि गोविंद के दोस्त आदि का विवाद निपटाने के लिए फौजी मनोज यादव के गांव पहुंचे थे। मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर आदि और उसके लोगों पर हमला कर फायरिंग की। इस दौरान दीपक, गोविंद और शिवम एक ही स्कूटी पर भागे। मनोज यादव ने अपने साथियों के साथ कार से उनका पीछा किया और स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी उतरे और लाठी डंडों लात घूंसों से तीनों पर हमला कर दिया जिसमें गोविंद की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम डॉक्टरों ने शिवम की टूटी हुई टांग का ऑपरेशन किया गया। शिवम के मुताबिक आरोपियों में से एक ने कहा कि इन सबको उठाकर नहर में फेंक दो। इसपर दूसरे आरोपी ने कहा था कि हम सब फंस जाएंगे। तब सभी आरोपी वहां पर सबको मरा समझ कर मौके से भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों में विरोधाभास है। हालांकि उनके बयानों की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बृजेंद्र द्विवेदी, एडीसीपी पश्चिम

गोविंद के दोस्त को भी बनाया गया आरोपी
एडीसीपी पश्चिम ने बताया कि मृतक की मां गीता पाल ने हत्यारोपी मनोज यादव, नितेश, नितिन, अनिल, रवि यादव, मुन्नालाल, दीपक, इंदल, रज्जन, प्रमोद के साथ गोविंद के दोस्त आदी उर्फ बृजेन्द्र सिंह को भी आरोपी बनाया है। उसपर गोविंद को बुलाने का आरोप है। उसके बुलावे पर ही गोविंद अपने दोस्तों के साथ विवाद सुलझाने के लिए गया हुआ था। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed