फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   the body of the laborer was found in the drain in Unnao, police sent the body for post mortem

उन्नाव: मजदूर का शव नाले में मिला, करंट से मौत की आशंका, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 05 May 2022 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 05 May 2022 03:30 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को एक मजदूर का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में काम करने आए अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 

विज्ञापन
the body of the laborer was found in the drain in Unnao, police sent the body for post mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में अकरमपुर स्थित मोहन गोल्ड वॉटर फैक्ट्री के श्रमिक का शव गुरुवार सुबह संदिग्ध हालात में पास के नाले में पड़ा मिला। मजदूरों ने शव पड़ा देख ठेकेदार को जानकारी दी। ठेकेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के सिविल लाइन मौहारीबाग निवासी 32 वर्षीय सुनील वर्मा तीन साल से फैक्ट्री में ठेकेदार के अंडर में काम कर परिवार का गुजारा चला रहा था।

विज्ञापन

बुधवार शाम वह काम करने फैक्ट्री गया था। सुबह मजदूरों ने सुनील का शव नाले में पड़ा देखा, तो हड़कंप मच गया। मगरवारा चौकी प्रभारी रोहित पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को नाले से बाहर निकलवाया। मजूदर का शरीर झुलसा हुआ, जिससे करंट लगने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। 

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में अन्य मजदूरों ने फैक्ट्री के ड्रमों को दीवार पर चढ़कर बाहर फेंकते समय करंट की चपेट में आने का अंदेशा जताया है, जिससे उसका शरीर झुलसा गया होगा। सीओ सिटी आशुतोष कुमार का कहना है कि ठेकेदार पवन गुप्त की तहरीर पर मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed