फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The body of an elderly man was found hanging from a noose in a mango orchard

Kanpur News: आम के बाग में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव

Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man was found hanging from a noose in a mango orchard
डेरापुर। थाना क्षेत्र क कांधी की मड़ैया निवासी बुजुर्ग का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। जांच के बाद पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

कांधी मड़ैया निवासी बाबू लाल बाल्मीकि (65) का शव गांव के बाहर कांधी निवासी संतोष अवस्थी के आम के बाग में पेड़ पर फंदे पर मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजन को जानकारी दी। बेटा रोहित व अन्य परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की। बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता बीते कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह वह घर से रोज की तरह गांव में टहलने की बात कह निकले थे। अनहोनी से बेटा मोहित, राहुल समेत अन्य परिजन बदहवास है। प्रभारी थानाध्यक्ष डेरापुर परवेज अली ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed