{"_id":"6813ca4d87af7f2e1b04fe7a","slug":"the-body-of-a-teenager-who-drowned-in-the-ramganga-canal-was-recovered-four-kilometers-away-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-125849-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रामगंगा नहर में डूबे किशोर का चार किमी दूर बरामद हुआ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रामगंगा नहर में डूबे किशोर का चार किमी दूर बरामद हुआ शव
Fri, 02 May 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 02 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। रामगंगा नहर में डूबे किशोर की तलाश के लिए गुरुवार सुबह एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने कई किलो मीटर तक उसकी तलाश की दोपहर बाद घटना स्थल से चार किमी दूरी पर शव बरामद किया।
सुबह नौ बजे के करीब एसडीआरएफ टीम रामगंगा नहर पहुंची। यहां पर टीम ने स्टीमर से डूबे किशोर की तलाश शुरू की। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद 11:30 बजे के करीब टीम ने शव को नहर किनारे से बरामद किया। किशोर का शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिवार के लोग बिलखते रहे। बता दें कि मंगलपुर थाना क्षेत्र के पिपरी जलिहापुर निवासी आशिक (17) पुत्र भोलानाथ बुधवार शाम को रामगंगा नहर में नहाने के दौरान डूब गया था।
वह कंचन निवादा में बन रही सड़क में डामरीकरण का काम करने के लिए आया था। उसके साथ आए मजदूरों ने घटना की जानकारी पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दी थी। मौके पर एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष, नायब तहसीलदार अभिनव चर्तुर्वेदी, कानूनगो व पुलिस टीम समेत पहुंचे थे। देर शाम तक उसकी तलाश की गई। कुछ पता न चलने पर गुरुवार सुबह से खोजबीन शुरू की गई थी। थानाध्यक्ष रसूलाबाद अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।