{"_id":"69d01a2903d362e845054882","slug":"the-body-of-a-farmer-was-found-hanging-from-a-noose-on-a-scaffold-kanpur-news-c-220-1-akb1007-140756-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मचान में फंदे ले लटकता मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मचान में फंदे ले लटकता मिला किसान का शव
Sat, 04 Apr 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के कंधिया में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव खेत में फसल रखवाली के लिए बने मचान में गमछे के फंदे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है।
कंधिया निवासी रोहित ने बताया कि पिता लालजीत उर्फ प्रह्लाद (55) खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार रात 11 बजे के करीब वह फसल रखवाली की बात कहकर खेतों की ओर गए थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उनका शव घर से 500 मीटर की दूरी पर बीरी असालतगंज निवासी मोहम्मद साबिर के खेत में फसल रखवाली के लिए बनाए गए मचान में गमछे के फंदे पर देखा।
अनहोनी पर पत्नी मीरा देवी, बेटा रोहित, सचिन, मोहित रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। रसूलाबाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।