{"_id":"6811260d24d536d7c90c5edc","slug":"the-body-of-a-farmer-guarding-his-field-was-found-lying-in-suspicious-condition-kanpur-news-c-220-1-akb1007-125773-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: खेत की रखवाली कर रहे किसान का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: खेत की रखवाली कर रहे किसान का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला
Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के विनोवा नगर में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह खेत पर पहुंचे परिवार के लोगों को शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
ककरदही मजरा विनोवा नगर निवासी विजय बहादुर (65) सोमवार रात खेत पर पड़े गेहूं व भूसे की रखवाली करने गए थे। मंगलवार सुबह काफी देर बीतने के बाद भी घर न पहुंचने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो उनका शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को बेटे दिनेश ने बताया कि पिता देर रात घर से खाना खाकर खेत पर रखवाली करने निकल गए थे। घटना को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कर सके। इधर अनहोनी से पत्नी मनाकी देवी, बेटे प्रमोद, दिनेश समेत अन्य परिजन बदहवास हो गए। शिवली थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी। जांच की जा रही है।