फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bodies of twin girls found drowning in the river

नाले में उतराते मिले नवजात जुड़वा बच्चियों के शव, पुलिस को शक- मारकर फेंका गया

Wed, 09 Jan 2019 10:33 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
The bodies of twin girls found drowning in the river
नाले में उतराते मिले जुड़वा बच्चियों के शव - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में मंगलवार को नवजात जुड़वा बच्चियों के शव धोबिन पुलिया नाले में उतराते मिले। आशंका है कि बेटियां होने पर जन्म के बाद ही दोनों को मारकर फेंका दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोगों ने धोबिनपुलिया नाले में एक शव उतराते देखा। इसके बाद वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शव बाहर निकलवाया। वह नवजात बच्ची थी।
विज्ञापन

The bodies of twin girls found drowning in the river
नाले में उतराते मिले जुड़वा बच्चियों के शव - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान नाले में कुछ दूरी पर एक और नवजात बच्ची का शव मिला। नौबस्ता इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों शव नवजात जुड़वा बच्चियों के हैं। दो से तीन दिन पहले इनका जन्म हुआ था।

मौत डूबने से हुई या फिर इन्हें मारा गया, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। हो सकता है बेटियां होने की वजह से इन्हें मारकर फेंक दिया गया हो। इलाके के अस्पतालों में जाकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed