{"_id":"5ec2a1d34965b03d9269d2e3","slug":"the-bjp-gave-new-slippers-and-food-to-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: नंगे पैर श्रमिकों को भाजपाइयों ने दी नई चप्पलें, भोजन भी कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: नंगे पैर श्रमिकों को भाजपाइयों ने दी नई चप्पलें, भोजन भी कराया
Mon, 18 May 2020 08:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 May 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी श्रमिकों को चप्पल पहनाते भाजपा नेता
- फोटो : amar ujala
हरदोई में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रवासी श्रमिकों की सहायता का सिलसिला जारी है। रविवार देर रात अलग-अलग वाहनों से जा रहे श्रमिकों को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने लंच पैकेट वितरित किए। इस दौरान नंगे पैर और टूटी चप्पलें पहने मिले श्रमिकों और उनके परिजनों को नई चप्पलें भी उपलब्ध कराई गईं।
सभी श्रमिकों से भाजपा जिलाध्यक्ष ने लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार श्रमिकों के साथ हैं। बीते रविवार को भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने निर्देश दिए थे कि जनपद से गुजरने वाले सभी श्रमिकों को लंच पैकेट, पानी की बोतल, मास्क, चप्पलें आदि वितरित करने के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों आदि से भी इस कार्य में लगने की अपील कांफ्रेसिंग के माध्यम से की थी। रविवार रात भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण सिंह, शुभम श्रीवास्तव आदि के साथ रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे श्रमिकों को लंच पैकेट वितरित करने के बाद चप्पलें भी दीं। नंगे पैर घूम रहे छोटे-छोटे बच्चों को भी चप्पलें दी गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्रमिकों की मदद का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।