फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The bitch gave birth to nine puppies, the owner celebrated the sixth day with great pomp, said my problems hav

अजब-गजब: डॉगी ने नौ पिल्लों को दिया जन्म, मालिक ने धूमधाम से मनाई छठी, बोला- मेरी तकलीफें दूर हुई हैं

Thu, 09 Nov 2023 05:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Nov 2023 05:01 PM IST
सार

Hamirpur News: राजकली ने बताया कि जब से उसने इस डॉगी को अपने घर में पाला, तब से उसकी काफी तकलीफें दूर हुई है। यह तीसरा साल है, जब चटनी ने एक साथ नौ पिल्लों को जन्म दिया है।

विज्ञापन
The bitch gave birth to nine puppies, the owner celebrated the sixth day with great pomp, said my problems hav
पालतू कुतिया (चटनी) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। इसमें एक पालतू डॉगी (चटनी)  ने एक साथ नौ बच्चो को जन्म दिया, तो उसके मालिक ने धूमधाम से डॉगी की छठी मना कर पूरे गांव को भोजन कराया। इस दौरान महिलाओं ने सोहर गीत भी गाए।

विज्ञापन

शहर के मेरापुर मुहाल की एक गली दीपावली से पहले रोशनी से नहाई हुई थी। मेरापुर के वार्ड नं.10 की राजकली ने घर में एक ‘चटनी’ नाम की डॉगी पाल रखी है। चटनी ने लगातार तीसरी साल बीते सप्ताह एक साथ विभिन्न रंगों के नौ पिल्लों को जन्म दिया है।
विज्ञापन

सभी पिल्ले स्वस्थ हैं। इससे पहले जन्म दिए पिल्ले बड़े होने के साथ ही अपनी दुनिया में निकल गए। चटनी ने राजकली का घर नहीं छोड़ा। राजकली ने बताया कि जब से उसने इस डॉगी को अपने घर में पाला, तब से उसकी काफी तकलीफें दूर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी में इन पिल्लों की छठी रखी
यह तीसरा साल है, जब चटनी ने एक साथ नौ पिल्लों को जन्म दिया है। आम तौर पर डॉगी चार से लेकर छह पिल्ले ही जन्म देती हैं। उसने इसी खुशी में इन पिल्लों की छठी रखी और पड़ोसियों को सपरिवार दावत दी थी। करीब चार सौ से अधिक लोगों ने दावत में शिरकत की।

महिलाओं ने सोहर गीत गाकर नृत्य भी किया
इनकी मेहमान नवाजी के लिए पूड़ी-सब्जी के साथ ही छठी के मौके पर बनने वाले कढ़ी-चावल तैयार कराए थे। बुधवार की शाम से ही मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया और देर रात तक छठी कार्यक्रम की धूम मची रही। महिलाओं ने सोहर गीत गाकर नृत्य भी किया।



लोगों ने डॉगी के साथ सेल्फी भी खींची
डॉगी के पिल्लों की छठी कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। चटनी का किया गया श्रृंगार और छठी कार्यक्रम में नौ पिल्लों के साथ आकर्षण का केंद्र बनी। चटनी को भी खूब सजाया-संवारा गया था। महिलाओं ने उसके साथ सेल्फी भी खींची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed