फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bike went out of control and fell in Bombay, the Kirtan artiste's friend Gambhir died.

Kanpur News: बेकाबू होकर बाइक बंबे में गिरी, कीर्तन कलाकार की मौत साथी गंभीर

Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The bike went out of control and fell in Bombay, the Kirtan artiste's friend Gambhir died.
रूरा। थाना क्षेत्र के गुटैहा गांव के पास खारजा बंबे के एक बाइक बेकाबू होकर पुलिया से टकराते हुए बंबे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर एक कीर्तन कलाकार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मथुरा जनपद का रहने वाला है और एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने साथी के साथ रूरा कस्बा आ रहा था। मथुरा जिले के बेलू सागर निवासी भोला (30) शनिवार की रात 8 बजे के करीब अपने साथी राजीव सक्सेना निवासी मैसेऊना तिर्वा कन्नौज के साथ बाइक से रूरा में चल रहे अखंड रामायण पाठ में शामिल होने के लिए आ रहा था। गुटैहा गांव के पास खारजा बंबे पर तीव्र मोड़ होने व बाइक रफ्तार तेज होने पर दोनों पुलिया से टकराने के बाद बंबे में जा गिरे। हादसा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर भोला काे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे सिठमरा निवासी निखिल ने पुलिस को बताया कि वह कीर्तन मंडली चलाता है। उसकी मंडली में बेलू सागर मथुरा निवासी भोला चिमटा बजा कर कीर्तन करता था। रूरा कस्बे के शास्त्री नगर मोहल्ले में चल रहे अखंड रामायण पाठ के बाद आयोजित भजन संध्या में शामिल होने भोला तिर्वा से अपने साथी राजीव के साथ आ रहा था। थाना रूरा के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में भेजा गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed