फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The bike rider ran away leaving the unconscious girl on the roadside, DM sent her to Kanshi Ram Hospital

Kanpur: बेसुध युवती को सड़क किनारे छोड़ भागे बाइक सवार, DM ने कांशीराम अस्पताल भेजा, मामा बोले- नशे की लती है

Fri, 17 Nov 2023 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Nov 2023 12:12 PM IST
सार

Kanpur News: थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
The bike rider ran away leaving the unconscious girl on the roadside, DM sent her to Kanshi Ram Hospital
कांशीराम अस्पताल में भर्ती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सनिगवां के सजारी ट्रीटमेंट प्लांट के पास गुरुवार की शाम एक युवती को बाइक सवार दो युवक छोड़कर भाग निकले। वह सड़क किनारे बेसुध हालत में मिली। सजारी ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर गुरुवार की शाम को डीएम विशाख जी काफिला निकला, तो युवती को सड़क किनारे पड़ा देखा कांशीराम पहुंचवाया।

विज्ञापन

यहां ईएमओ डॉ. आशीष कटियार और स्त्री रोग विभाग की डॉ. अर्पिता बाजपेई ने इलाज शुरू किया। युवती की उम्र करीब 25 साल है। शरीर पर बाहर से कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस ने उसके मोबाइल से परिजनों को अस्पताल बुलाया। युवती की मां और चचेरा मामा अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

बताया कि युवती बीए कर चुकी है। वह कभी अपने जाजमऊ तिवारीपुर के ग्रेटर कैलाश नगर में चचेरे मामा और कभी गुजैनी में रहती है। मां ने बताया कि बुधवार को भैया दूज पर घर आई थी। शाम को मामा के घर जाजमऊ चली गई थी। मामा ने बताया कि गुरुवार सुबह वह टेनरी काम पर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका
उसके बाद युवती कब घर से निकली इसकी जानकारी नहीं है। मामा का कहना है कि वह नशे की लती भी है। वहीं, युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका है। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि युवती के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उसके होश में आने के बाद बयान दर्ज कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed