फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The artistry of hands... crafting Kanha's world out of toys.

Kanpur News: हाथों का हुनर... खिलौनों से गढ़ दी कान्हा की दुनिया

Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The artistry of hands... crafting Kanha's world out of toys.
कानपुर। जन्माष्टमी को लेकर घरों और मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजार लड्डू गोपाल के कपड़े, झूले, पलंग और खिलौनों से नजर आ रहे हैं। शहर में एक कला प्रेमी ऐसे हैं, जिनके हाथों का जादू भक्ति, आस्था और परंपरा की मिसाल पेश कर रहा है। उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि खिलौनों की पूरी दुनिया बसा रखी है। सबसे खास कान्हा की विभिन्न लीलाओं पर बनाए गए खिलौने हैं।
विज्ञापन

हम बात कर रहे हैं बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर्ड नवाबगंज निवासी गोपाल खन्ना की, जो कि 78 वर्ष की उम्र में भी अपने हुनर को रफ्तार दिए हुए हैं। वह हर वर्ष जन्माष्टमी पर नवाबगंज के डिप्टी श्याम लाल मंदिर में झांकी सजाते हैं। सारी मूर्ति, खिलौने और झांकी उनकी बनाई हुई है। पहले हटिया में अपनी झांकी सजाते थे।
विज्ञापन


18 सौ साल पुराने खिलौने हैं उनके पास

गोपाल खन्ना के पास गुप्तकाल के खिलौने भी हैं। यह करीब 18 सौ साल पुराने हैं। इनमें पहिये, मूर्तियां आदि शामिल हैं। खिलौनों को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर एलएम बहल ने 2010 में प्रमाणित कर चुकी है। अब गोपाल नए डिजाइन के खिलौने तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 सौ खिलौने का है कलेक्शन
गोपाल खन्ना के मुताबिक वह महज चार या पांच साल के होंगे तब से उन्हें खिलौने बनाने का शौक था। पिता रिजर्व बैंक में अधिकारी थे। वह भी लकड़ी के कार्य में हुनरमंद थे। उन्हीं से प्रेरणा लेकर खिलौने बनाने शुरू किए। अब तक उन्होंने तीन सौ खिलौने और कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी झांकियां सागौन की लकड़ी से तैयार की हैं। घर पर एक खूबसूरत रेलवे स्टेशन और ट्रेन बनाई है। उनके पास सौ साल पुराने जापान, फ्रांस, इटली और इंग्लैंड के खिलौने हैं। यह आजादी से पहले भारत में आते थे। ये चीनी मिट्टी, मिट्टी, तांबा, पीतल, कांसा, लेड से बने हुए हैं। गोपाल खन्ना देशभर में खिलौनों की प्रदर्शनी लगा चुके हैं। उन्हें गोवा में गवर्नर ने पुरस्कृत किया था। इनमें भगवान की मूर्ति, केदारनाथ, बद्रीनाथ का स्वरूप के अलावा महल, घर, मंदिर, ट्रॉफी, तोते, हाथी, झूले, बांसुरी, गदा आदि भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed