फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The arithmetic of your date of birth, bank account, and mobile number can change your life.

Kanpur News: जन्मतिथि, बैंक खाता, मोबाइल नंबर का गणित बदल सकता जिंदगी

Tue, 07 Jul 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The arithmetic of your date of birth, bank account, and mobile number can change your life.
कानपुर। फिक्की फ्लो कानपुर चैप्टर की ओर से बिठूर के होटल में डिकोड द डेस्टिनी – आपके अंक आपकी नियति आपकी शक्ति विषय पर एक बेहद दिलचस्प और ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में एस्ट्रो-न्यूमेरोलॉजिस्ट गौतम आजाद ने शिरकत की। उन्होंने दैनिक जीवन में अंकों के महत्व, करियर, बिजनेस ब्रांडिंग और हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर और अकाउंट नंबरों से जुड़े कई ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर हॉल में मौजूद सभी सदस्य हैरान रह गए। उन्होंने ने कहा, अंक ज्योतिष के स्वामी बनें, उसके गुलाम नहीं। अंकों को अंधविश्वास की तरह नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक के रूप में अपनाना चाहिए। सत्र का सफल संचालन इवेंट चेयर चांदनी कनोडिया और रुचि गर्ग ने किया। चेयरपर्सन अंकिता गर्ग, कनिका वैद, मनित सहगल, रितु लॉर्ड समेत शहर की कई प्रतिष्ठित महिला उद्यमी और सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

---------------------

ब्रांड लोगो और रंगों का बिजनेस कनेक्शन

उन्होंने व्यापार में सफलता के लिए न्यूमेरोलॉजी के कुछ बेहद व्यावहारिक और जरूरी टिप्स साझा किए। कहा कि किसी भी बिजनेस का लोगो डिजाइन करते समय लाल या काले रंग का प्रयोग करने से बचना चाहिए। ब्रांड का नाम हमेशा नीले रंग से लिखना चाहिए। बिजनेस और जीवन में पीले रंग को अपने साथ शामिल करें, ये आपको सफलताओं की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाता है।
विज्ञापन

----------------------

हस्ताक्षर हमेशा नीचे से ऊपर की ओर करें

गौतम आजाद ने बताया कि जिन लोगों की जन्मतिथि का जोड़ नौ होता है, उनके जीवन में बड़ा बदलाव 35 वर्ष की आयु के बाद आता है। नंबर छह वालों के लिए डायमंड (हीरा) पहनना बेहद शुभ माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गौतम आजाद ने हस्ताक्षर के विज्ञान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आपका साइन आपके व्यक्तित्व और फैसलों को दर्शाता है। हस्ताक्षर हमेशा नीचे से ऊपर की ओर जाते हुए करना चाहिए और उसके नीचे एक सपोर्ट लाइन (अंडरलाइन) जरूर होनी चाहिए। यदि आपका नाम या साइन पी या आर एल्फाबेट से शुरू होता है, तो उसे ऊपर से कभी भी खुला न छोड़ें। अंक ज्योतिष में इन्हें मनी बैग (धन की थैली) माना जाता है। अगर यह ऊपर से खुला रहेगा, तो आपका पैसा पानी की तरह बह जाएगा (खर्च हो जाएगा)। मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर का टोटल भी आपके मूलांक या शुभ अंक के अनुकूल ही आना चाहिए।
----------





अंकों का गणित और उनका स्वभाव



एक - यह अंक सूर्य ग्रह से संबंधित माना जाता है। इस अंक के प्रभाव वाले जातकों को ऊर्जा और सकारात्मकता के लिए ऐसा सोना (गोल्ड) पहनना चाहिए जो दूसरों को आसानी से दिखाई दे, जैसे कि सोने की चेन या अंगूठी।

दो - इस अंक के जातकों के लिए मनोरंजन और ग्लैमर इंडस्ट्री (फिल्म, मीडिया आदि) में करियर बनाना बेहद सफल साबित होता है, जैसे कि फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन का संबंध इस अंक से है। नंबर दो, पांच और सात वाले लोगों को मानसिक शांति के लिए नियमित रूप से ध्यान (मेडिटेशन) लगाना चाहिए।


तीन -इस अंक वाले लोगों का स्वभाव बेहद भावुक होता है। इन्हें जीवन में केवल ''''लॉट ऑफ लव'''' यानी ढेर सारे प्यार और अपनेपन से ही जीता जा सकता है।

चार- इस अंक के लोग बेहद व्यवहारिक, अनुशासित और लीक से हटकर सोचने वाले होते हैं। इनका मैनेजमेंट और काम करने का तरीका मजबूत होता है।

पांच- यह नंबर के लोग ऊर्जावान होते हैं। इनमें गजब की नेटवर्किंग होती है। इन्हें भी मानसिक शांति के लिए ध्यान जरूर लगाना चाहिए।

छह- यह अंक सुख समृद्धि विलासिता और ग्लैमरस का प्रतीक है। अंक के लोग कलाप्रेमी और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ऐसे लोगों को डायमंड पहनाना चाहिए।


सात- नंबर सात के जातक स्वभाव से ''''ओवर थिंकर'''' यानी हर बात को बहुत ज्यादा सोचने वाले होते हैं। इस आदत के कारण 35 वर्ष की आयु पार करने के बाद इन्हें मानसिक तनाव (स्ट्रैस) का सामना करना पड़ सकता है। इन्हें ध्यान लगाने की सलाह दी जाती है।


आठ- यह नंबर शनि देव का माना जाता है। यह अंक पूरी तरह से न्याय, कड़े अनुशासन और व्यक्ति के कर्मों से संचालित होता है।

नौ- यह अंक मंगल ग्रह का प्रतीक है। इस नंबर के जातक (जैसे: सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा) स्वभाव से उग्र व भावुक होते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये ''''दोस्तों के सच्चे दोस्त और दुश्मनों के पक्के दुश्मन'''' होते हैं। ये मैन्यूफैक्चरिंग के बिजनेस में बहुत अच्छा नाम कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed